फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Dispute resolved between MLA and villagers in slap incident

Kaithal: थप्पड़ कांड में विधायक और ग्रामीणों के बीच हुआ समझौता, पंचायत में आरोपियों ने मांगी माफी

Sun, 23 Jul 2023 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

थप्पड़ कांड में विधायक और ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया है। विधायक ईश्वर सिंह के आवास पर हुई पंचायत में आरोपियों ने माफी मांग ली है।

विज्ञापन
Kaithal: Dispute resolved between MLA and villagers in slap incident
अपने निवास पर ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक ईश्वर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले के गुहला-चीका क्षेत्र में बाढ़ के समय में गांव भाटिया में हुए जजपा विधायक ईश्वर सिंह के साथ थप्पड़ कांड में रविवार को समझौता हो गया। इससे पहले विधायक के आवास पर गांव भाटिया के ग्रामीणोंं व विधायक ईश्वर सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान गुहला के डीएसपी सुनील कुमार भी मौजूद थे। समझौते के तहत आरोपी महिला की ओर से माफी मांगने के बाद विधायक ने गुहला के डीएसपी सुनील कुमार को कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विदित हो कि 12 जुलाई को विधायक के साथ हुई धक्का-मुक्की और उन्हें थप्पड़ मारने के मामले की मुख्य आरोपी एक महिला रानी सहित अन्य ग्रामीण चीका स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक से माफी मांगी। इन आरोपियों के साथ गांव भाटिया के सरपंच कर्मजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गांव भाटिया से शनिवार को भी सैकड़ों लोग विधायक के आवास पर आए थे और इस मामले में विधायक से केस वापस लेने की गुहार लगाई थी। इस दौरान विधायक ने आरोपियों को माफ करते हुए मौखिक समझौता कर लिया था।


इसके बाद रविवार को पंचायत रखी थी, जिसमें भाटिया गांव के लोगों के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कानून के तहत जो प्रक्रिया होगी, उसे दोनों ही पक्षों को पूरा करना होगा और वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed