फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, cbse results, students, schools, distributed sweets

कॉमर्स में लक्ष्मी चौधरी 98.2 प्रतिशत लेकर जिले में टॉप

Mon, 29 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 29 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
kaithal, cbse results, students, schools, distributed sweets
स्कूलों में मनाया जश्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीबीएसई ने रविवार को बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। अच्छे परीक्षा परिणाम पर जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों ने जमकर जश्न मनाया। ओएसडीएवी स्कूल की छात्रा लक्ष्मी चौधरी ने कॉमर्स में 98.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। मेडिकल में आर्या पब्लिक स्कूल चंदलाना स्कूल की छात्रा दीक्षा सगवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले प्रथम स्थान पर रही है। वहीं नॉन मेडिकल में आरकेएसडी स्कूल की छात्रा मुक्ता शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम रहते हुए परचम लहराया है। अच्छे परीक्षा परिणाम पर स्कूल में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में शिक्षा के लिए हुआ चयन
आरकेएसडी स्कूल के 12वीं कक्षा में कॉमर्स में स्कूल में अव्वल रहे सौरभ मेहंदीरत्ता ने विद्यालय स्तर पर अपनी योग्यता साबित की है। सौरभ ने हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो (कनाडा) में बैचलर ऑफ कॉमर्स कोर्स के लिए क्वालीफाई किया है। मार्च में यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की टीम ने दिल्ली में स्कूली बच्चों के साक्षात्कार लिए। जिसमें सौरभ ने कुशलता से उस टीम के सवालों के दिए। इसी आधार पर टीम ने सौरभ का चयन कर लिया। सौरभ का सफर यही नहीं रुका उसकी कोशिशें लगातार जारी रही। एक और साक्षात्कार में मेलबर्न यूनिवर्सिटी से भी उसे ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है। सौरभ की इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


कारपोरेट लाइफ ज्वाइन करना चाहती है लक्ष्मी चौधरी
 जिले में 98.2 प्रतिशत अंक लेने वाली ओएसडीएवी की छात्रा लक्ष्मी चौधरी दिल्ली के सीआरसीसी कॉलेज में दाखिला लेना चाहती है। इसके बाद वह कारपोरेट लाइफ ज्वाइन करना चाहती है। लक्ष्मी ने बताया कि उसकी पढ़ाई में उसके भाई गौतम चौधरी व बहन अनुराधा चौधरी का विशेष सहयोग है। उसके पिता प्रवीन चौधरी व माता सीमा चौधरी उसको हमेशा प्रेरणा देते हैं। उसने बताया कि स्कूल की पढ़ाई से अलग घर पर 6 से 7 घंटे की पढ़ाई प्रतिदिन करती थी। जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बनना चाहती है मुक्ता शर्मा
नॉन मेडिकल में 96.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप रही आरकेएसडी स्कूल की छात्रा मुक्ता शर्मा आईएएस बनकर माता-पिता नाम रोशन करना चाहती है। मुक्ता ने जेईई मेन की परीक्षा पास कर ली है। जबकि अभी वह जेईई एडवांस की परीक्षा का परिणाम का इंतजार में है। छात्रा मुक्ता ने बताया कि उसके पिता विजय कुमार शर्मा एडवोकेट व माता विजय लक्ष्मी हमेशा उसको अच्छे संस्कारों के साथ आगे पढने की प्ररेणा देते है। वह तीन बहने हैं माता-पिता ने हमेशा तीनों ही बहनों को पढ़ाई में आगे रहने के लिए प्रेरित किया है। जिसके बल पर उसकी बड़ी बहन नीकिता शर्मा व नेहा शर्मा इंजीनियर है।

डॉक्टर बनाना चाहती है मेडिकल टॉपर दीक्षा सगवाल
 बारहवी कक्षा के परीक्षा परिणाम में कौल की छात्रा दीक्षा सगवाल ने मेडिकल में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कैथल जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षा ने जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों, गांव व जिले के नाम को प्रदेश में चमकाने का काम किया है। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। दीक्षा के घर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। दीक्षा ने बताया कि एक डॉक्टर बनना चाहती है।

98.2 प्रतिशत अंक लेकर लक्ष्मी चौधरी ने रचा इतिहास
ओएसडीएवी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के बारहवीं कक्षा में कुल 323 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें से 93 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इनमें 240 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर इतिहास रचा है। कॉमर्स में 134 छात्रों में से 52 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।  विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान, वैभव बंसल ने 97.7 अंक प्राप्त कर द्वितीय व कशिश गर्ग ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल में नंदिनी व गर्भित 96.8 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसिपल व क्षेत्रीय निदेशिका सुमन निझावन विद्यार्थियों के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की।

आरकेएसडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परिणाम  
आरकेएसडी पब्लिक स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कॉमर्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल संकाय में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। नॉन मेडिकल की छात्रा मुक्ता शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल रहने का गौरव हासिल किया जबकि मेडिकल में वृंदा बतरा 92.6 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम रही और कॉमर्स में सौरभ मेहंदीरत्ता ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहे। परीक्षा परिणाम में 120 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल में विद्यार्थियों का हजूम उमड़ पड़ा और स्कूल में जमकर जश्न मनाया। आरकेएसडी संस्थान की प्रशासिका एवं एसडीएम मनदीप कौर ने छात्रा मुक्ता शर्मा, वृंदा बतरा व सौरभ मेंहदीरत्ता सहित अन्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल प्रीति शर्मा ने बताया कि नॉन मेडिकल में अंकिता ने 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो मेडिकल में अंकिता 91.8 प्रतिशत के साथ स्कूल में द्वितीय रही। इसी तरह कॉमर्स में तरणजीत ने 92.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

95 प्रतिशत अंक लेकर छात्र चिराग रहा प्रथम
इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल का बारहवीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल की प्रिंसिपल वीना अग्रवाल ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। कुल मेरिट छात्रों की संख्या 42 रही। नॉन मेडिकल में स्कूल के छात्र चिराग ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, विभोर ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान,  सिमरन व छात्र अमन ने 91 प्रतिशत लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के प्रधान जगदीश बहादूर खुरानिया व प्रधानाचार्य वीना अग्रवाल ने शानदार परिणाम के लिए अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी।

रेनबो मोंटेसरी स्कूल हाबड़ी की साक्षी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप
 गांव हाबड़ी में स्थित रेनबो मोंटेसरी स्कूल की प्राचार्या पूनम धीमान ने बताया कि मेडिकल में स्कूल की छात्रा साक्षी ने 96 प्रतिशत, नान मेडिकल में दुष्यंत ने 91.4 प्रतिशत और कामर्स में प्रिंसपाल सिंह ने 90 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। जबकि मीना, आशना, संगीता और हर्षदीप कौर ने मेरिट में स्थान बनाया है।
उधर बीपीआर पब्लिक स्कूल पूंडरी की प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने बताया कि कामर्स में काजल देवी ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया है जबकि अंशुल व स्वीटी ने 83.2 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मेडिकल में मुस्कान बिसला ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप तथा नान मेडिकल में स्वरीति ने 91.2 अंकों के साथ टॉप पर रही। स्कूल के निदेशक महेंद्र धीमान ने बधाई दी।


95.6 प्रतिशत अंकों के साथ वैभवी कलायत में प्रथम
 एमडीएन स्कूल के प्राचार्या सुनीता कांसल व निदेशक डा. विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में स्थान पाया है। वैभवी बिन्दलिश ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर नॉन-मेडिकल में कलायत ब्लॉक में प्रथम व अन्जू बहाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुमित चौधरी ने 92.6 प्रतिशत अंक लेकर मेडिकल में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक एडवोकेट राजेन्द्र कुमार ने बताया कि विद्यालय के 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 20 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया तथा 7 विद्यार्थी 90 से ऊपर अंक लेने में सफल रहे।


सुनैना सरदाना 91.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम
एसएस बाल सदन स्कूल सीवन का सीबीएससी बोर्ड 10 जमा दो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सुनैना सरदाना ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम शर्मा 83.6 अंक के साथ दूसरे और सिमरन कंसल 83.4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। स्कूल में कुल 35 बच्चों ने परीक्षा दी जिनमें 28 बच्चों ने प्रथम श्रेणी, बाकी सभी बच्चे द्वितीय श्रेणी में पास हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed