{"_id":"61141edf8ebc3e2f63188cf3","slug":"jhagade-mein-ghaayal-kee-ilaaj-ke-dauraan-maut-kaithal-news-knl79683697","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
गांव जाखौली में मंगलवार को हुए आपसी झगड़े में घायल हुए एक व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौली निवासी सोहन लाल ने बताया कि वह एक सुरक्षा कर्मी के तौर पर नौकरी करता है। मंगलवार 10 अगस्त को उसके पास उसके चचेरे भाई रिंकू का फोन आया कि उसके भाई मोनू को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया हुआ है। जिसकी सूचना पर वह सरकारी अस्पताल पहुंचा। जहां उसे उसका चचेरा भाई रिंकू व परिवार के अन्य सदस्य मिले। उसे वहां बताया कि मोनु ने सुरेश पुत्र रामकिशन निवासी जाखौली के मीटर की तार खीच दी थी। जिससे सुरेश व मोनू की आपस में कहासुनी हो गई थी और पता चला था की सुरेश ने मोनु को डंडा भी मारा है। उसने यह सूचना मिलने के बाद मोनू को अच्छी तरह से चैक किया तो उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। उसके बाद उसे बुधवार को दिन में उसके चाचा राजेश का फोन आया की इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई है। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। जहां उसके भाई की मौत की जानकारी मिली। उसकी मौत के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सुरेश के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
थाना तितरम पुलिस के अनुसार पुलिस ने फिलहाल आरोपी सुरेश के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।