{"_id":"66243edeb739ffffdb00e1a4","slug":"japneet-shines-with-bronze-medal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-372780-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जपनीत ने कांस्य पदक नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जपनीत ने कांस्य पदक नाम किया रोशन
Sun, 21 Apr 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खेलो इंडिया रिकॉर्ड कंबाइन, राष्ट्रीय टैलेंट हंट जूनियर व सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर कैथल के खिलाड़ी जपनीत सिंह ने कांस्य पदक जीता है। उनकी जीत पर खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। यह जानकारी देते कोच अमरजीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि तीस मार्च से 15 अप्रैल तक रोहतक में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कैथल के खिलाड़ी जपनीत सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेकर 64 से 67 किलो भार वर्ग में बेहतरीन खेल प्रदर्शन किया। जपनीत ने प्रिंस को 5-0 से मात दी थी। शनिवार को वह कैथल पहुंचे तो परिजनों ने उनका स्वागत किया।
खिलाड़ी के पिता तजिंद्र पाल ने बताया कि वह चौ. छोटूराम इंडोर स्टेडियम मेंं कोच अमरजीत सिंह की निगरानी में अभ्यास करता है। वह दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है। तजिंद्र पाल ने बताया कि बेटे जपनीत सिंह की जीत पर हमें बहुत गर्व है। उसका सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर भारत देश का नाम रोशन करे। जपनीत की माता का नाम आशा व छोटे भाई का नाम सहज है। खिलाड़ी की जीत पर परिवार के सदस्यों व अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी।