{"_id":"684f3f2028f48ef0d502d364","slug":"jaimal-was-murdered-due-to-enmity-for-talking-to-the-girl-kaithal-news-c-245-1-kht1010-133448-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवती से बातचीत करने की रंजिश में की थी जयमल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवती से बातचीत करने की रंजिश में की थी जयमल की हत्या
Mon, 16 Jun 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना की पुलिस ने थेह मुकेरिया गांव में युवक की हत्या मामले में तीन आरोपियों को काबू किया हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि जयमल की उनके परिवार की युवती से बातचीत करने पर रंजिश रखते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की थेह मुकेरिया निवासी अशोक की शिकायत अनुसार उसके 17 वर्षीय पुत्र जयमल की उनके पड़ोस में रहने वाली एक युवती से बातचीत होती थी। इसलिए युवती के परिवार से उनकी कहासुनी भी हुई थी। बाद में दोनों परिवारों की सुलह भी हो गई। 13 जून की शाम गांव का विक्रम उनके घर आया और बाहर घूमने के बहाने जयमल को अपने साथ ले गया। कुछ देर बाद वह अपने लड़के को देखने सरकारी स्कूल के पास गया तो वहां जयमल बचाओ बचाओ चिल्ला रहा था और सन्नी, प्रवेश, विक्रम, छिंदा जयमल पर ईख काटने वाले औजार व चाकुओं से हमला कर रहे थे। उसको देखते ही सभी आरोपी वहां से सहित भाग गए। उन्होंने घायल जयमल को सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती कराया। इसके बाद वे उसे राजेंद्र अस्पताल पटियाला ले गए, जहां इलाज के दौरान जयमल की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया की गुहला थाने के विजेंद्र सिंह की टीम ने मामले की जांच के बाद आरोपी गांव थेह मुकेरिया निवासी विक्रम, सन्नी व छिंदा को गिरफ्तार किया था।