Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Insurance policy premium not paid; outstanding amount must be paid along with interest.

Kaithal News: बीमा पॉलिसी का नहीं किया भुगतान, ब्याज सहित देनी होगी शेष राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Insurance policy premium not paid; outstanding amount must be paid along with interest.
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। दस साल पहले ली गई 20 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी की परिपक्वता पर केवल 15.94 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया। पॉलिसी में एक पेज पर उपभोक्ता के हस्ताक्षर भी फर्जी मिले। ये फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी मूल हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए। मामले में जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को फटकार लगाई है। साथ ही कंपनी को महिला को बकाया 4.05 लाख रुपये नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने के आदेश दिए हैं।


कंपनी को मानसिक परेशानी और उत्पीड़न के लिए 25 हजार और मुकदमा खर्च के तौर पर 11 हजार रुपये देने होंगे। आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह, सदस्य नीरू अग्रवाल और सरवजीत कौर की पीठ ने कंपनी की सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार माना।
विज्ञापन


आयोग के फैसले के अनुसार, सेक्टर-13 निवासी तृप्ति लोकेश ने 31 मार्च 2015 को एसबीआई लाइफ से 20 लाख रुपये की बेसिक सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी ली थी। इसकी प्रीमियम भुगतान अवधि पांच साल और पॉलिसी अवधि दस साल थी। उन्होंने हर साल दो लाख रुपये के हिसाब से पांच किस्तें जमा कराईं। पॉलिसी 31 मार्च 2025 को परिपक्व हुई तो कंपनी ने उन्हें 20 लाख रुपये के बजाय 15,94,372.16 रुपये ही दिए। महिला ने शेष राशि की मांग की लेकिन कंपनी ने भुगतान से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि पॉलिसी लेते समय उन्हें यह नहीं बताया गया कि निवेश बाजार से जुड़ा है और रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। उन्होंने आवेदन फॉर्म के एक अतिरिक्त पृष्ठ पर अपने हस्ताक्षर फर्जी होने का भी दावा किया। इस संबंध में उन्होंने फॉरेंसिक विशेषज्ञ की रिपोर्ट आयोग में पेश की। रिपोर्ट में विवादित हस्ताक्षर महिला के मूल हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाने और फर्जी तरीके से बनाए जाने की राय दी गई थी।




विवादित हस्ताक्षरों पर जवाब नहीं दे पाई कंपनी



एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने पक्ष में कहा कि पॉलिसी यूनिट लिंक्ड थी और मैच्योरिटी पर फंड वैल्यू के अनुसार भुगतान किया गया। आयोग ने पाया कि कंपनी पॉलिसी दस्तावेज महिला को भेजने का प्रमाण पेश नहीं कर सकी। साथ ही बाजार से जुड़ी योजना की जानकारी और विवादित हस्ताक्षरों पर भी कंपनी संतोषजनक साक्ष्य नहीं दे पाई। आयोग ने माना कि जिस ग्राहक को पॉलिसी की वास्तविक शर्तें ही नहीं बताई गईं, उसे फ्री लुक अवधि में पॉलिसी रद नहीं कराने के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed