फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspection of ponds, concern expressed over water crisis

Kaithal News: तालाबों का निरीक्षण, जल संकट पर जताई चिंता

Wed, 10 Jul 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Inspection of ponds, concern expressed over water crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जल शक्ति अभियान की केंद्रीय नोडल ऑफिसर भूमिका वर्मा ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने गांव हाबड़ी में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए दो तालाबों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर तालाब एक महत्वाकांक्षी और एक जल संरक्षण की दिशा में अच्छा कदम है। इसके बाद उन्होंने टयोंठा गांव स्थित डीएसआर तकनीक के तहत लगाई गई धान क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। कृषि अधिकारियों ने बताया कि इस विधि द्वारा लगाई धान में पारंपरिक तरीके से लगाई धान की अपेक्षा पानी की कम खपत होती है। नोडल ऑफिसर भूमिका ने इसके बाद गांव नैना स्थित किसान कुलदीप की ओर से लगाए गए नेट हाऊस का दौरा किया और इस प्रोजेक्ट की जानकारी ली। वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आज आवश्यकता से अधिक जल का दोहन किया जा रहा है, उससे आने वाले समय में जल का संकट पैदा हो सकता है। हम सबको मिलकर जल बचाने व वर्षा के पानी को संचित करने के लिए ओर अधिक मजबूती से कार्य करना होगा।
विज्ञापन


अधिक से अधिक महिलाओं को जल शक्ति अभियान में जोड़ा जाए और उन्हें जल बचाने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्हंने कहा िक आप की ओर से फसल विविधिकरण की दिशा में अच्छा कार्य किया है, आप अन्य किसानों को भी इसके प्रति जागरूक करें। किसानों को चाहिए कि वे धान की अपेक्षा अन्य फसल लगाकर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। मौके पर मौजूद बागवानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नेट हाऊस लगाने पर प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान आैर अनुसूचित जाति के किसानों को 85 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सलीमपुर मदूद गांव में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए जलघर का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल बचाने की दिशा में लोगों को जागरूक करें। विशेष रूप से महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाए। स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए जल बचाने हेतू कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग कार्यालय में लगाए गए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन कर पौधरोपण किया। नोडल ऑफिसर ने भू-जल सहेलियों से सीधा संवाद किया।


जल शक्ति मंत्रालय से उप निदेशक डॉ. एम.गोबीनाथ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से कभी बहुत ज्यादा वर्षा तथा कभी बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है।

इस मौके जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम गर्ग, कार्यकारी अभियंता प्रशांत ग्रोवर, एसडीओ प्रिंस सैनी, ग्राउंड वॉटर एक्सपर्ट शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed