फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD in jat college

इनेलो ग्रुप के हाथों में जाट कॉलेज की चौधर

Mon, 18 Jan 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 18 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
जाट हाईस्कूल सोसाइटी की चौधर पर आखिरकार इनेलो ग्रुप ने कब्जा जमा लिया। इनेलो नेता रामपाल माजरा समेत संस्था के पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा समर्थित रणबीर फौजी के पैनल ने सभी पदों पर जीत हासिल की। कड़े मुकाबले में रघुबीर सिंह को पांच वोटों के अंतर पराजित किया।
विज्ञापन


प्रधान बने रणवीर सिंह फौजी ने प्रतिद्वंद्वी रघुबीर सिंह को पांच मतों से हराया। रणबीर ने 40 जबकि रघुबीर हसंह ने 35 मत प्राप्त किए। इसी प्रकार संदीप छौत उपप्रधान चुने गए। उन्होंने गुरमेल सिंह ठेकेदार को नौ वोटों से पराजित किया। संदीप छौत को 42 जबकि गुरमेल सिंह को 33 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


 सचिव पद पर कुलदीप सिंह गढ़ी विजयी रहे। उन्होंने जोगेंद्र फौजी को तीन वोटों  से हराया। कुलदीप सिंह को 39 और जोगेंद्र फौजी को 36 वोट मिले।

इसी प्रकार पदाधिकारियों में रामपाल गुहणा कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने उमेश बुरा को पांच वोटों से परास्त किया। रामपाल गुहणा को 40 और उमेश बुरा को 35 वोट मिले। इसी तरह कार्यकारिणी के 11 सदस्यों में रणबीर फौजी पैनल के 10 सदस्य विजयी हुए जबकि रघुबीर सिंह पैनल के राजेंद्र चहल को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर फौजी पैनल के विजयी कार्यकारिणी सदस्यों में बलबीर ढुल, बलिंद्र कुमार, धर्मपाल नैन, जसवंत सिंह, कपूर सिंह, राधाकृष्ण, राजेंद्र, रामचंद्र व रणबीर सिंह, सत्यनारायण शामिल हैं। प्रधान पद के दोनों प्रत्याशी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एकसाथ मतदान केंद्र से बाहर आए।

रिटर्निंग अधिकारी आरके सिंह व रामकिशन ढांडा ने मतदान के रिकार्ड को सील कर हस्ताक्षर किए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ।

सुबह 10 बजे शुरू हुआ था मतदान
75 कॉलेजियम के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने वोट डाले। एक मतदाता ने 15 वोट डालने थे। चार प्रबंधक समिति व 11 वोट कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए डाले गए। सुबह मतदान के शुरू में पहला वोट पैनल के प्रधान पद के दोनों प्रत्याशी ने बारी-बारी डाला। इसके बाद सभी मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे। जाट बीएड कालेज में मतदान केंद्र स्थापित किया गया था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गेट नंबर-6 से मतदाताओं का प्रवेश हो रहा था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने भी निरीक्षक अशोक गोयत व थाना शहर प्रभारी रामफल व निरीक्षक विरेंद्र खर्ब के साथ मतदान केंद्र के बाहर व कॉलेज परिसर का दौरा किया।

ढाई साल से चल रहा था चौधर को लेकर विवाद

ढाई साल से संस्था में चौधर को लेकर विवाद चल रहा था। पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा का कार्यकाल पूरा होने के बाद दर्शन सिंह मालखेड़ी को एडहॉक कमेटी बनाकर प्रधान बना दिया गया था। इसके बाद चुनाव करवाए जाने की मांग पर 22 नवंबर को 75 कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव हुआ था। इसके बाद 17 जनवरी को प्रधान सहित कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि चुनाव में इनेलो गुट द्वारा पहले ही जीत का दावा किया गया था लेकिन दूसरे पैनल के मैदान में आने के बाद चुनाव की तारीख का एलान किया गया था। तीन साल के लिए यह संस्था चुनी गई है।

जीत के बाद मना जश्न
चुनाव में जीत के बाद इनेलो नेताओं बलवान कोटड़ा सहित अन्य ने जीत का जश्न मनाया। विजेता उम्मीदवारों को गुलाल लगाया गया। इस अवसर पर लड्डू भी बांटे गए। पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा ने कहा कि यह संस्था प्रेमियों की जीत है। सभी को मिलकर संस्था हित के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed