{"_id":"6b07240ffcea44a9170ab2ff","slug":"information-about-the-trip-monitoring-service-and-dial-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158409-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को दी ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डायल 112 की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को दी ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा और डायल 112 की जानकारी
विज्ञापन
पुलिस टीम छात्राओं को जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति
कैथल। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैथल पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने आईजी कॉलेज कैथल में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं और उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया।
पुलिस सिपाही रितू और सोनिया ने छात्राओं को बताया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्राओं को हरियाणा पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा, डायल 112 और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
दुर्गा शक्ति पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि यदि उन्हें छेड़छाड़, पीछा करने या किसी अन्य प्रकार की असुरक्षित स्थिति का सामना करना पड़ता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करके पुलिस सहायता ली जा सकती है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना बिना भय या संकोच के पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं व युवतियों को भी महिला सुरक्षा से जुड़ी पुलिस सुविधाओं की जानकारी दें।