फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inauguration of the first stop Moksha Sthal in Kalayat

कलायत में प्रथम पड़ाव मोक्ष स्थल का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the first stop Moksha Sthal in Kalayat
46-कलायत। मोक्ष स्थल भवन का लोकार्पण करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद निर्मल - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत के प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर तट के पास स्थित रामबाग श्मशान भूमि परिसर में प्रथम पड़ाव मोक्ष स्थल का लोकार्पण किया गया। कलायत विधानसभा से प्रत्याशी रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित विनोद निर्मल ने बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विभिन्न समाज सेवी संगठनों की मौजूदगी में काम किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र के 48 कोस की परिधि में कलायत शामिल है। इस स्थान को काशी नगरी और हरिद्वार की भांति बड़ा धार्मिक गौरव हासिल है। परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में मृतकों के अस्थि विसर्जन के लिए परंपरा का निर्वहन श्री कपिल मुनि तट पर ही होती है। इस प्रकार के धार्मिक महत्व को देखते हुए क्षेत्र के समाज सेवी संगठनों ने शमशान भूमि को विकसित करने का निर्णय लिया हुआ है। इसी कार्ययोजना के अनुसार प्रथम मोक्ष पड़ाव स्थल और अंतिम पड़ाव स्थल को ऐसी विधि से विकसित किया जा रहा है जिससे पर्यावरण को बगैर किसी प्रकार की हानि पहुंचाए संस्कार की परंपरा का निर्वहन किया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक भागवंती विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद रहीं। आयोजन की अध्यक्षता शिवपुरी शमशान वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष नंबरदार राधेश्याम भट्ट ने की। इस दौरान मास्टर रविदत्त निर्मल, विजय निर्मल, अमरनाथ निर्मल, वरुण, अंकुर निर्मल, अंकुश निर्मल, वैभव, संजय सिंगला, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, धर्मवीर फौजी, पूर्व पार्षद राजेश जेष्ठ, डीडी राणा, संजय निर्मल, जितेंद्र राणा, बिटटू कांसल व क्रिकेटर राहुल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed