{"_id":"69064ff1fdafec42a40c11f9","slug":"ig-college-performed-brilliantly-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772037-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईजी कॉलेज ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईजी कॉलेज ने किया शानदार प्रदर्शन
Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी महिला महाविद्यालय, कैथल की छात्राओं ने जिला स्तरीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोकगीत प्रतियोगिता में प्रियंका बी.ए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी ग्रुप डांस प्रतियोगिता में नेहा व ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज की सायंकालीन सत्र प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर, प्रो. शगुन और प्रो. पिंकी उपस्थित रहीं। संवाद