फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   husband killed wife injured in car collision

कार चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife injured in car collision
गांव रसीना के पास एक कार चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार पूंडरी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी 45 वर्षीय पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूंडरी निवासी करतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। सुबह वह बाइक पर पूंडरी से निसिंग जा रहा था। रास्ते में पूंडरी की तरफ से तेजगति व लापरवाही से जा रहे कार चालक ने उसे ओवरटेक किया और आगे जा रही ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा गड्ढों में जा गिरी। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा में बैठे लोगों की पहचान पूंडरी निवासी पुरुषोत्तम व उसकी पत्नी सरोज के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पुरुषोत्तम की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने एएसआई संदीप कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed