फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Huge protest over development fee

चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर स्टूडेंट्स का बवाल

Fri, 25 Apr 2014 01:07 AM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 25 Apr 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
Huge protest over development fee

विज्ञापन
कैथल। विकास शुल्क के नाम पर दो से तीन हजार रुपये लेने पर हरियाणा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस (एचसीटीएम) के स्टूडेंट्स ने वीरवार को जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे पर छात्र-छात्राओं ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर जमकर बवाल काटा। वीरवार को सभी स्टूडेंट्स ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और सुबह नौ से 11 बजे तक हाईवे जाम लगाकर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी।

 इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थी शांत हुए और उन्होंने जाम खोल दिया। इस दौरान हल्की तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन


डायरेक्टर समझाने पहुंचे, पर स्टूडेंट्स नहीं माने
वीरवार सुबह कॉलेज पहुंचते ही सभी विद्यार्थी विकास शुल्क के विरोध में लामबंद होना शुरू हो गए। विद्यार्थियों ने एकजुट होकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर जाम लगाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। कई विद्यार्थी वाहनों के आगे लेट गए। बड़ी संख्या में लड़कियां भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। इस दौरान कॉलेज के मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधक समिति सदस्य जैसे ही कॉलेज द्वार पर पहुंचे तो विद्यार्थियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गाड़ी को अंदर जाने दिया गया। सूचना मिलने पर कॉलेज के डायरेक्टर डा. डीपी गुप्ता विद्यार्थियों को समझाने के लिए पहुंचे। लेकिन विद्यार्थियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनीं।

फीस ले रहे हैं सुविधाएं है नहीं : स्टूडेंट्स
जाम में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि उनसे प्रथम सेमेस्टर के दौरान नौ हजार रुपये विकास शुल्क के तौर पर वसूले गए हैं। लेकिन अभी फिर से विकास शुल्क के नाम पर दो से लेकर तीन हजार रुपये तक विकास शुल्क का नोटिस लगा दिया गया है। इसके अलावा ड्रेस के लिए भी राशि ली जा रही है।

वहीं कई महीने तक एडवांस में फीस जमा करवा ली जाती है। जबकि कॉलेज के कई भागों में पीने का पानी नहीं है। वाई-फाई की समस्या के लिए डायरेक्टर से मिलने गए तो उनकी सुनवाई तक नहीं होती। एचसीटीएम में विभिन्न समस्याओं को लेकर उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। जिस कारण मजबूरन उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।


तीन दौर की बातचीत के बाद खोला जाम
सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को समझा बुझाकर तीन दौर की बातचीत के बाद जाम खुलवाया। जाम खोलने के बाद प्रदर्शनकारी विद्यार्थी प्रशासनिक विंग के बाहर एकत्रित हो गए। जहां कुछ गमलों और एक कार की नंबर प्लेट भी तोड़ दी गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से विकास शुल्क को आगामी आदेशों तक न वसूले जाने, फीस की रसीद दिए जाने, ड्रेस दिए जाने एवं परीक्षाओं से पूर्व ही फीस वसूले जाने के लिखित आश्वासन के बाद ही विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed