फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   How is the candidate, know from the app

Kaithal News: कैसा है प्रत्याशी, जानें एप से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
How is the candidate, know from the app
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है और मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरूआत की है जिसके मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी को देख सकते हैं।


यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी एप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा केवाईसी एप शुरू की गई है जो चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम रोल रखती है। इस एप के जरिये कोई भी व्यक्ति स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस एप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। इस एप पर उम्मीदवार का नाम, पिता/पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा/लोकसभा की जानकारी मेन डिस्प्ले में दिखाई देती है। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस एप में अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा एप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed