फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hope for speedy development

विकास कार्य तेज होने की जगी आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hope for speedy development
कैथल। लंबे समय से शहर में रुके हुए विकास कार्यों में अब तेजी आने उम्मीद जगी है। म्यूनिसिपल इंजीनियर के खाली पड़े पद के कारण ये कार्य रुके हुए थे। पिछले सप्ताह राजकुमार शर्मा ने बतौर म्यूनिसिपल इंजीनियर कार्यभार संभाल लिया है। अब शहर में विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए।
विज्ञापन

नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में अनुसूचित जाति की अधिक आबादी वाली कालोनियों के लिए ये टेंडर लगाए गए हैं। इसमें वार्ड नंबर एक, 12, 22 व 31 वार्ड की कॉलोनियां हैं। इनमें नालियों व गलियों का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को इन चार वार्डों के लिए दो करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए गए।
विज्ञापन

एमई राजकुमार शर्मा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों की शुरुआत कर दी गई है।
शनिवार को एससी आबादी वाली कॉलोनियों में दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। आने वाले एक सप्ताह में करीब 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाए जाएंगे। इसमें नालियों, गलियों, सामुदायिक केंद्रों के निर्माण जैसे विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि कुछ अधिकारियों के पद खाली होने के कारण विकास कार्यों के टेंडर नहीं लगाए जा पा रहे थे। अब टेंडर लगा दिए गए हैं। जल्द ही विकास कार्यों की शुरूआत करवाकर उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed