{"_id":"65f207cea7f6977cf508c0bc","slug":"history-of-guhla-mlas-changing-parties-kaithal-news-c-18-1-knl1004-347321-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला के विधायकों का इतिहास पार्टी बदलने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला के विधायकों का इतिहास पार्टी बदलने का
Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। वर्ष 1977 में अस्तित्व में आई गुहला विधानसभा की सीट पर विधायक रहे अधिकतर विधायकों का इतिहास पार्टी बदलने का रहा है। इस गुहला आरक्षित सीट के गठन से लेकर कई बार विधायकों ने अपनी पार्टी बदली है। अब यदि जजपा विधायक ईश्वर सिंह के पार्टी बदलने की स्थिति आती है तो तो वे तीन बार पार्टी बदलने वाले विधायक बन जाएंगे। गौरतलब है कि विधायक ईश्वर सिंह के साथ ही विधायक दिल्लू राम और स्व. अमर सिंह ढांडे ने एक बार विधायक बनने के बाद फिर दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्लू राम 2019 तक हुए चुनाव में तीन बार विधायक रहे हैं। इसमें से वे दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे हैं जबकि स्व. अमर सिंह ढांडे व निवर्तमान विधायक ईश्वर सिंह दो बार विधायक रहे हैं। बूटा सिंह व कुलवंत बाजीगर एक बार विधायक रहे हैं।
निवर्तमान विधायक ईश्वर सिंह पहली बार 1977 जनता दल से विधायक बने थे। इसके बाद वे कांग्रेस पार्टी में चले गए थे। इसके बाद वह वर्ष 2019 में पार्टी छोड़कर जजपा में आए तो उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया और वे जीते थे। इसके अलावा दिल्लू राम बाजीगर भी 1981 में पहली बार लोकदल पार्टी से विधायक बने थे। इसी प्रकार से स्व. अमर सिंह ढांडे वर्ष 1991 में जनता पार्टी से विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2000 में उन्होंने इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। संवाद
गुहला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की स्थिति
गुहला विधानसभा क्षेत्र में इस साल तक बने मतों के अनुसार एक लाख 91 हजार 299 वोट हैं। इसमें पुरुषों के एक लाख 124 और महिलाओं के 91 हजार 168 मत हैं। जबकि सात वोट थर्ड जेंडर के हैं। इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव यह मतदाता की अपने मत का प्रयोग करेंगे।