{"_id":"7bb18b9dd24f80fb7eeee2c9db21081a","slug":"helpline-numbers-for-civil-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में फोन कर पूछें, ‘डॉक्टर बैठे हैं या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में फोन कर पूछें, ‘डॉक्टर बैठे हैं या नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Fri, 11 Jul 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। यदि आप जिला अस्पताल में इलाज या किसी अन्य कारण से जा रहे हैं तो पहले हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं कि वहां संबंधित डॉक्टर अथवा अधिकारी ड्यूटी पर मौजूद है या नहीं, ताकि आपका समय खराब न हो। लोगों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में हेल्पलाइन सेवा शुरू की जा रही है, ताकि लोगों को जिला अस्पताल पहुंचने पर निराश न लौटना पड़े।
मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क की स्थापना
इस कार्य के लिए इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में मुख्य द्वार के पास हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस पर बैठने वाले कर्मचारियों के माध्यम से अस्पताल से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि संभवत: पूरे प्रदेश में इस तरह की शुरू की गई है। यहां अस्पताल में यह पहली सेवा है। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर दूरभाष नंबर 082959-37006 पर संपर्क करके यहां बैठे कर्मचारी से चिकित्सकों तथा अन्य जरूरी सेवाओं से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डा. आरडी चावला के साथ मंत्रणा के बाद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दृष्टिगत हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
लोगों को जानकारी के अभाव में होती है परेशानी
कई बार लोगों को जिला अस्पताल पहुंचने पर ही पता चलता है कि संबंधित डॉक्टर छुट्टी पर है या फिर कोर्ट में पेशी पर गए हैं अथवा किसी मीटिंग में गए हैं। इससे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि आप अस्पताल के लिए निकलने से पहले हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर लेंगे तो डॉक्टर या संबंधित अधिकारी के न होने पर आपको पहले ही जानकारी मिल जाएगी। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।