फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   heat recovery

बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसान मायूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
heat recovery
heat recovery - फोटो : Kaithal
ब जिले में शनिवार को हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन उन किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं, जिन्होंने अपने खेतों में बासमती 1509 धान की फसल रोप रखी है। इन किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें है कि कहीं बरसात और ज्यादा न हो जाए और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पडे़। औसतन 10.28 एमएम बरसात हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे तापमान में भी कमी आई।
विज्ञापन

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नायब सदर कानूनगो महावीर सिंह ने बताया कि शनिवार को ढांड क्षेत्र में सबसे ज्यादा 37 एमएम बरसात हुई। इसके अलावा कैथल में पांच, पूंडरी में छह, कलायत में 23 व सीवन में एक एमएम बरसात हुई। गुहला व राजौंद क्षेत्र में बरसात न के बराबर अर्थात हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बरसात के बाद जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब पांच किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली हवा में 89 प्रतिशत तक नमी बनी रही। शाम को भी बरसात की संभावना 11 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र कौल के वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि रविवार को भी बरसात की प्रबल संभावना है। अगर बरसात तेज होती है तो इससे 1509 किस्म की धान को नुकसान हो सकता है। बरसात से फसल के पौधों पर आई बालियों को नुकसान होगा। दाने भी सही नहीं बनेंगे और बालियां काली पड़ जाएंगी। इसके अलावा सब्जियों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed