{"_id":"69ab284ebd3551925a06bc55","slug":"haryana-wins-3-1-in-volleyball-kaithal-news-c-245-1-kht1007-145998-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वॉलीबॉल में 3-1 से हरियाणा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वॉलीबॉल में 3-1 से हरियाणा विजयी
Sat, 07 Mar 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
06 ढांड 01 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जिला परिषद अध्यक्ष कर्मब
ढांड। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय बलवंत सिंह बल्लू की स्मृति में तीन दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार देर शाम जिला परिषद अध्यक्ष कर्मबीर कौल ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में हरियाणा की टीम ने राजस्थान को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कर्मबीर कौल ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।
आठ टीमों ने कराया पंजीकरण : आयोजन समिति के सदस्य प्रवीण सागवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन आठ टीमों ने पंजीकरण करवाया है। पूल ए में एचएसआईआईडीसी, झारखंड, कौल और रेलवे की टीमें शामिल हैं, जबकि पूल बी में राजस्थान, एयर फोर्स, रेड आर्मी और हरियाणा की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। पहला मैच हरियाणा और राजस्थान के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम 3-1 से विजयी रही।
उन्होंने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद इनाम और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद