फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: District administration's strictness in stubble burning still continues

Haryana: पराली जलाने में जिला प्रशासन की सख्ती अभी भी जारी, एक और किसान गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

दूसरे दिन भी किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 20 से अधिक एफआईआर हो चुकी है। जिले में अब तक कुल 14 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी तक 43 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Haryana: District administration's strictness in stubble burning still continues
कैथल में पराली जलाने का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन की सख्ती अभी भी जारी है। इसके तहत सोमवार को भी पुलिस की ओर से एक और किसान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस किसान को भी गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने पराली जलाने पर अब तक 43 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया है।

विज्ञापन


रविवार तक इनकी संख्या 13 ही थी। दूसरे दिन भी किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद जिले में अब तक 20 से अधिक एफआईआर हो चुकी हैं। बता दें कि रविवार को ही बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर डीसी व अन्य अधिकारियों की मुख्य सचिव ने वीसी से बैठक ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद डीसी ने बैठक में पराली जलाने के मामले में किसानों को सीधा गिरफ्तारी के आदेश दिए। रविवार रात तक जिले में पराली जलाने के 130 मामले आए थे। अभी तक कृषि विभाग के कुल 13 कर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed