फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Congress State President took a jibe at JJP, Gave statemen on Deputy CM from Brahmin community

Haryana: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने JJP पर कसा तंज, हुड्डा के ब्राह्मण समाज से डिप्टी CM वाली बात पर कही ये बात

Mon, 09 Oct 2023 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। जजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं।

विज्ञापन
Haryana Congress State President took a jibe at JJP, Gave statemen on Deputy CM from Brahmin community
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने सोमवार को  कैथल में कोयल टूरिज्म कॉम्पेलक्स में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शोरेवाला सहित अन्य नेताओं ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जुबानी हमला बोला।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि यह जनसंवाद नहीं बल्कि जन अपमान कार्यक्रम हो रहा है। उदय भान ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। आज प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों का शिकार न हुआ हो। आज प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर जनता का शोषण करने में गठबंधन सरकार अग्रणी पंक्ति में नजर आ रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, सभी कांग्रेसी नेता कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता अपराध, बढ़ती महंगाई से दुखी हरियाणा की जनता भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है। जिसका सबूत प्रदेश में हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ा हुआ जनसलब दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा पार्टी को जमा जीरो पार्टी बताते हुए कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल  हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जातीय जनगणना पर कहा कि कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है भाजपा अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए और सत्ता से कभी बेदखल ना हो जाए इसलिए जातीय जनगणना करने में लेटलतीफी कर रही है।

प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने परिवार पहचान पत्र में धांधलियों का आरोप लगाते हुए कहा कि यह परमानेंट परेशानी पत्र है जिसकी धांधलियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। उन्होंने कहा कि अगस्त 2020 से अगस्त 2023 तक प्रदेश में करीब 70 लाख परिवार पहचान पत्र बने। उनमें 90 प्रतिशत से अधिक में गड़बड़ियां पाई गईं। किसी में जन्म की तारीख, किसी में नाम, किसी में मैरिटल स्टेटस, किसी में योग्यता, किसी में विकलांग स्टेटस और किसी में आय गलत दिखाई।


हुड्डा के बयान पर कही ये बात
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर कहा कि इस पर फैसला हाईकमान की करेगा। कहा कि जरूरत पड़ने पर ही उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन वह भी पार्टी आलाकमान से ही तय होता है। यह पूरी तरह से नेतृत्व का काम है। पार्टी हाईकमान सभी जातियों की राजनीति करता है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed