फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   harsh fire

हर्ष फायरिंग में टांग में लगी एक को गोली, महिला को लगे छर्रे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
harsh fire
harsh fire - फोटो : Kaithal
वीरवार रात अंबाला रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान महिला और एक युवक गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने के बाद विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। इस घटना से घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है लेकिन जांच की जा रही है। जिस स्थान पर हर्ष फायरिंग हुई है, वहां के मालिक से पूछताछ की जा रही है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि निर्धारित समय रात 10 बजे के बाद डीजे कैसे बज रहा था, इस बारे में भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वीरवार रात्रि को अंबाला रोड स्थित आरकेएम पैलेस में विवाह समारोह के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे तक तो सब कुछ सामान्य था। इसी बीच अचानक लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब तक कोई कुछ समझ पाते, तब तक पता चला कि हिमांशू नामक लड़के की टांग में गोली लग चुकी थी। उसके पास खड़ी एक महिला भी छर्रे लगने के कारण घायल हो गई। काफी देर तक वहां फर्श पर बिखरा खून व बंदूक की गोलियों को रखने वाली बेल्ट मौके पर ही पड़ी रही।
विज्ञापन

देर रात तक यह सूचना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई थी। शुक्रवार देर सांय तक भी किसी ने इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। इस वजह से कारण पुलिस ने भी केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है हर्ष फायरिंग, नहीं हो रहा नियंत्रण
हर्ष फायरिंग कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है। पिछले साल चीका में भी एक व्यक्ति की विवाह समारोह में गोली लगने से मौत हो गई थी। कई गांवों में ऐसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। पुलिस - प्रशासन द्वारा कई बार इस बारे में निर्देश जारी भी किए जा चुके हैं। लेकिन हर्ष फायरिंग नहीं रुक रही है।

शिकायत नहीं भी मिली, तब भी शस्त्र मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसपी विरेंद्र विज ने कहा कि रात को सूचना मिली थी कि किसी की टांग में गोली लगी है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है कि यह शस्त्र किसका था। शिकायत ना भी मिले, तब भी शस्त्र मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed