फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   H3 2 influenza virus did not take shampoo

Kaithal News: बाहर से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Sat, 18 Mar 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 18 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
H3 2 influenza virus did not take shampoo

विज्ञापन

कैथल। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की विदेशों व अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर है। जिले का जो भी यात्री विदेश या किसी राज्य से यात्रा करने के बाद जिले में वापस लौटता है तो उसकी जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए फ्लू कॉर्नर में जांच की जाती है।

अस्पताल में सोमवार को ही फ्लू कॉर्नर ओपीडी शुरू की गई थी। अभी तक इसमें पांच दिन में कुल सात ही मरीजों की जांच की गई है। वहीं, शुक्रवार को भी इन्फ्लूएंजा वायरस का कोई सैंपल नहीं लिया। अभी तक जिले में एक भी सैंपल इन्फ्लूएंजा वायरस की जांच को लेकर नहीं भेजा गया है। जबकि कोरोना के कुल 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग कोराना महामारी के सैंपलों की जांच में तेजी ला रहा है।
विज्ञापन


खांसी व जुकाम के मरीजों की 150 रही ओपीडी

गौरतलब है शुक्रवार को भी खांसी व जुकाम के मरीजों की 150 की ओपीडी रही। जबकि सभी बीमारियों की कुल ओपीडी 374 की रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खांसी व जुकाम के उन मरीजों के सैंपल इन्फ्लूएंजा वायरस की जांच के लिए भेजे जाएंगे जिनमें सांस लेने की तकलीफ जैसी बीमारियां होंगी परंतु जिले में अभी तक ऐसा मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में कुल 374 मरीजों की ओपीडी रही है। इसमें से 150 मरीज खांसी व जुकाम के शामिल हैं। शुक्रवार को कोरोना के पूरे जिले में कुल 25 सैंपल लिए। जबकि फ्लू कॉर्नर में जांच के लिए एक भी मरीज नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed