फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government accepted demands, Patwari will return to work from tomorrow

Kaithal News: सरकार ने मांगे मानी, कल से काम पर लौटेंगे पटवारी

Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Government accepted demands, Patwari will return to work from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पे ग्रेड विसंगतियां दूर करने की मांग को लेकर लगातार 39 दिन चली हड़ताल के बाद पटवारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। प्रदेश सरकार द्वारा पे ग्रेड बढ़ोतरी विसंगति दूर करने के बाद पटवारी सोमवार को काम पर लौटेंगे। अब जमीनी काम कराने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

कैथल जिला प्रधान दिलबाग सिंह ढुल ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर लघु सचिवालय पर चल रहे सांकेतिक धरना प्रदर्शन व हड़ताल समाप्ति कि घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से संगठन की मुख्य मांगें मान ली गई हैं। अत: हड़ताल समाप्त कर दी गई है सोमवार से सभी पटवारी अपने-अपने कार्य पर लौट आएंगे।
विज्ञापन


महासचिव सुखविंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 1997 वा 2013 वा 2016 के बैच को तीन और 2019 के बैच को दो इंक्रीमेंट देने की घोषणा कर दी गई है। विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर दिया है। विभागीय परीक्षा मार्च 2024 की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। सरकार ने देरी से ही सही लेकिन मुख्य मांगों को मानकर सभी संघर्ष कर रहे कानूनगो और पटवारियों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान व जिला कार्यकारिणी ने इसके लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के साथ-साथ प्रशासन का भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने पटवारियों का पूरा साथ दिया वे जनता का भी आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर कानूनगो दलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सन्नी देओल, विरेंद्र सिंह, फग्गु राम व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed