फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Glorified the greatness of Sri Krishna through devotional songs.

Kaithal News: भजनों से किया श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Glorified the greatness of Sri Krishna through devotional songs.
देर रात तक कृष्ण भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
राजौंद। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर के दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्योति प्रचंड ज्ञानदीप स्कूल के प्रबंधक कुलबीर दीक्षित के परिवार की ओर से ज्योति प्रचंड की गई। इस दौरान गायकों ने भजनों से राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के जन्म होने के बाद आरती की और की एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

वहीं, पूरे दिन मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर डाले गए झूले में कान्हा को झुलाने का सिलसिला भी जारी रहा। रात के समय कीर्तन के दौरान कृष्ण की वेशभूषा में सजे छोटे-छोटे बच्चों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों के मनमोहक स्वरूप को देखकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान कमेटी के प्रधान देवेंद्र भनोट, सदस्य रामभगत हरित, सतपाल मित्तल, सतपाल शर्मा, हरिपाल कौशल, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मनीराम शर्मा, मा. शंकर शर्मा का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन

देर रात तक कृष्ण भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

देर रात तक कृष्ण भजनों का आनंद लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed