फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   girls college tead co education in ladaana chakku college

महिला कॉलेज की बजाए चक्कू लदाना महाविद्यालय में होगी सह-शिक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
girls college tead co education in ladaana chakku college
11 राजकीय कन्या महाविद्यालयों को खोलने की घोषणा के बाद अब प्रदेश सरकार ने एक और निर्णय लेते हुए इन महाविद्यालयों को को-एजुकेशन बनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधायक ईश्वर सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर विद्यार्थियों की परेशानी को अवगत करवाते हुए आग्रह किया गया था कि इस महाविद्यालय को सह-शिक्षा के तहत लाया जाए ताकि हलके के लड़के व लड़कियां दोनों लाभान्वित हो सके। अब सरकार ने को-एजुकेशन कर देने से पूरे विधानसभा हलके में खुशी की लहर है। विधायक ने कहा कि विधानसभा हलका में जहां शिक्षा के प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता के आधार पर सामने रखकर विशेष व्यवस्था की जा रही है, वहीं कालेज खुलने से शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कालेज के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि इस कालेज में प्रवेश प्रक्रिया को प्रारंभ करने के संदर्भ में काम शुरू कर दिया गया है। शीघ्र इस कालेज में लड़के व लड़कियां दोनों दाखिला ले सकेंगे। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोजी, प्रिंसिपल डा. ऋषिपाल बेदी, खंड शिक्षा अधिकारी गोपी चंद, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, डा. संजीव गोयल, जेई रविंद्र इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

27 गांवों के विद्यार्थियों को होगा फायदा
को-एजूकेशन होने से चक्कू लदाना ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पर पहुंचकर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि गुहला चीका क्षेत्र धीरे-धीरे ही सही मजबूती से शिक्षा हब बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में महाविद्यालय खुलने से आसपास के लगभग 27 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर नही जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed