फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gift from the postal department, ordering books has now become easier

Kaithal News: डाक विभाग की सौगात, पुस्तकें मंगवाना अब हुआ आसान

Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gift from the postal department, ordering books has now become easier
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डाक विभाग ने ज्ञान पोस्ट नाम से नई डाक सेवा की शुरुआत की है। इसके तहत विद्यार्थियों को देशभर से पुस्तकें मंगवाना आसान हो गया है। इसके लिए न्यूनतम शुल्क 20 रुपये रखा गया है। पहली मई से ये सेवा शुरू हो गई है।

मुख्य डाकघर में शनिवार को पहुंचे कुरुक्षेत्र मंडल डाकघर के अधीक्षक डाॅ. कर्म सिंह झझोलिया ने बताया कि ज्ञान पोस्ट सेवा शुरू करने का उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सामग्री जैसे किताबें, पत्रिकाएं या साहित्यिक दस्तावेजों को देश के किसी भी कोने तक रियायती दरों पर पहुंचाना है। महज 20 से 100 रुपये में ये किताबें देश के किसी भी कोने में पहुंचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सुविधा में ट्रैकिंग, पोस्टिंग, डिलीवरी सर्टिफिकेट की सुविधा भी रहेगी। इस योजना के माध्यम से 300 ग्राम से लेकर पांच किलोग्राम तक के पैकेट कहीं भी भेजे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेवा में डाक दरें काफी कम रखी गई हैं ताकि किसी पर आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैकिंग की होगी सुविधा ः ज्ञान पोस्ट के तहत भेजी जाने वाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्रियों को ट्रैक भी किया जा सकेगा। इस योजना के तहत केवल गैर वाणिज्यिक, शैक्षिक सामग्री ही पोस्ट की जा सकेंगी। डाॅ. झझोलिया ने बताया कि यह सेवा छात्रों, शिक्षण संस्थानों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के लिए उपयोगी रहेगी।

डाॅ. कर्म सिंह ने बताया कि डाक विभाग ने यह कदम डिजिटल युग में शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से उठाया है। इस मौके पर उनके साथ डाकघर निरीक्षक सुशील मितल, अश्वनी कुमार, डाकपाल संजय सोनी, मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव तरुण भट्ट उपस्थित रहे।

ये रहेगा डाक शुल्क

ज्ञान पोस्ट सेवा के लिए डाक शुल्क अलग-अलग है। 300 ग्राम तक की सामग्री के लिए 20 रुपये, 301 से 500 ग्राम के बीच 25 रुपये, 501 ग्राम से एक किलोग्राम के लिए 35 रुपये, एक से दो किलोग्राम तक 50 रुपये, दो से तीन किलोग्राम तक 65 रुपये, तीन से चार किलोग्राम तक 80 रुपये और चार से पांच किलोग्राम ग्राम तक 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया है।

कोई भी साधारण वस्तु नहीं जाएगी

ज्ञान पोस्ट श्रेणी के तहत कोई भी साधारण वस्तु को नहीं भेजा जाएगा। ये सेवा पुस्तकों, साहित्य, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सामग्री को रियायती दरों पर भेजने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस सेवा से विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, पुस्तक प्रकाशक और सामाजिक संगठनों को विशेष लाभ मिलेगा।

निरीक्षण भी किया

डाक वितरण, काउंटर आपरेटर, पासपोर्ट ऑफिस में दी जा रही सुविधाओं का डॉ. सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान डाकघर में आए उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग की कई योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed