फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   geeta jayanti, prepration, students presentation, kaithal

संगीत की स्वर लहरियों से गूंजेगा शहर

Wed, 07 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 07 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti, prepration, students presentation, kaithal
प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाई उदय सिंह के किले के भव्य मंच पर जिला स्तरीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया। गीत और संगीत की स्वर लहरियों के बीच 3 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम योगी राज कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के संदेश सहित कई योजनाओं की जानकारी से लैस होगा। 
विज्ञापन


एसडीएम एवं जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह की नोडल अधिकारी मनदीप कौर ने हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला भर के विभिन्न स्कूलों से आए हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा 3 दिनों तक चलने वाले अलग-अलग सायंकालीन सांस्कृतिक सत्र के लिए कार्यक्रमों का चयन किया।
विज्ञापन


समारोह में कोरियाग्राफी, डांडिया नृत्य, मैलोडी, हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य के अलावा भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के संदेश तथा उनके जीवन से प्रेरित प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रमों में हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व डीपीएस स्कूल की गणपति वंदना, ग्यारह रुद्री स्कूल का राजस्थानी डांस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व इंडस स्कूल का हरियाणवी नृत्य, जाखौली अड्डा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का हरियाणा की संस्कृति को उजागर करता हुआ नृत्य तथा जांबा के राजकीय मिडल स्कूल की नन्ही बालाओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम, पाई स्कूल का हरियाणवी नृत्य, हिंदू गर्ल्स स्कूल की कृष्ण लीला पर आधारित कोरियाग्राफी, हैरिटेज स्कूल, दर्शन अकादमी तथा हिंदू कन्या स्कूल का राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रमों सहित अलग-अलग ब्लॉक से विजेता बनकर आई टीमों की भी एक बात पुन: प्रस्तुति करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन समिति में एसडीएम के साथ जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा, उप-जिला शिक्षा अधिकारी सिरोही, खंड शिक्षा अधिकारी साहब सिंह, शेरगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश गुलशन, आरकेएसडी के प्रिंसिपल ओपी गर्ग, राजकीय कालेज के प्रिंसिपल बेदी, पीआरओ महेंद्र खन्ना सहित वंदना शर्मा, सुनील नैन, वंदना शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed