{"_id":"6718103643fd456a7e04cec8","slug":"gave-live-demo-of-export-including-digital-marketing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505247-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिजिटल मार्केटिंग समेत निर्यात का दिया लाइव डेमो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिजिटल मार्केटिंग समेत निर्यात का दिया लाइव डेमो
Wed, 23 Oct 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत सरकार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल की ओर से मंगलवार को जिमखाना क्लब कैथल में जेम डिजिटल मार्केटिंग एंड एक्सपोर्ट विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उत्पादों की मार्केटिंग के संबंध में उद्ममियों को जागरूक कर गुर बताए गए। इसमें उन्हें डिजिटल मार्केटिंग समेत निर्यात का लाइव डेमो दिया गया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल से सहायक निदेशक सतपाल ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की सरकारी खरीद पाॅलिसी के तहत गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस के माध्यम से अपने उत्पादों की मार्केटिंग किस प्रकार की जा सकती है, इस विषय पर उद्ममियों को जागरूक करना और एमएसएमई किस प्रकार एक्सपोर्ट को बढ़ावा दे सके और किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग का लाभ ले कर उत्पादकता को बढ़ावा दे सके, इस बारे में जागरूक करना रहा।
तकनीकी सत्र के प्रथम चरण में डीजीएफटी पानीपत के प्रतिनिधि हेमलता हेडू द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया कि वह एक्सपोर्ट की शुरुआत किस प्रकार कर सकते है और विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इसके पश्चात हेड इंडियन ट्रेड पोर्टल प्रतीक अशोक नावले ने बताया कि किस देश में निर्यात के क्या विकल्प हैं, जिसका लाइव डेमो दिखाया गया।
विज्ञापन
शफी अख्तर ने आइटमस के आधार पर एक्सपोर्ट से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कुलदीप सिंह, शाखा प्रबंधक ईसीजीसी ने एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी योजना व निर्यात किये जाने वाले उत्पादों के इंश्योरेन्स से संबंधित विकल्पों और योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा दूसरा व तीसरा तकनीकी चरण भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक मुकेश वर्मा, सहायक निदेशक हरपाल सिंह, सहायक निदेशक बलबीर सिंह, केतन, आकाश, अदिति सिंघा, साहिल शर्मा, जूहर मीर उपस्थित रहे।