{"_id":"68b742c95506a848a00738c7","slug":"fugitive-catch-staff-arrested-two-accused-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729906-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने दो आरोपी काबू किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने दो आरोपी काबू किए
Wed, 03 Sep 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने किच्छाना निवासी सुरेश उर्फ लीला को काबू किया। सुरेश और उसके गांव के ही सोनू को राजौंद थाना पुलिस ने 17 नवंबर 2020 को 4.5 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित पकड़ा था। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे 8 मई 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। दूसरे मामले में एएसआई राजकुमार की टीम ने सफीदों निवासी गोविंद को गिरफ्तार किया। गोविंद पर 13/14 जनवरी 2019 की रात कांगथली स्थित एक दुकान से नकदी चोरी का आरोप है। इस मामले में भी आरोपी को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। अदालत ने उसे 5 जुलाई 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद