{"_id":"65ad7afa5219bcbbd0058954","slug":"fraud-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-sending-it-to-germany-kaithal-news-c-245-1-kht1001-10388-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी
Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नरड़ गांव में जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थाना राजौंद पुलिस ने युवक की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नरड़ गांव निवासी गुरमेल गोयत ने बताया कि उसकी अजय कुमार और कुलविंद्र से जान-पहचान थी। अजय कुमार और कुलविंद्र युवाओं को विदेश भेजने का कार्य करते हैं। उसने अपने अलावा विक्रम चहल और जसवीर चहल को जर्मनी भेजने की बात की। इस पर उन्होंने कहा कि वह तीनों को जर्मनी भेज देगा। जर्मनी भेजने के बाद प्रत्येक को 13 लाख रुपये देने होंगे। आरोपियों ने उन्हें फ्लाइट से बेलारूस भेज दिया।
वहां पर पहुंचते ही उन्होंने 12 लाख की मांग की व उन्हें डराया धमकाया। उनके कहने पर उनके परिवार वालों ने आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कुलविंद्र और अजय के दलालों ने उनके पास 30 लाख रुपये के डॉलर भी ले लिए। उन्हें 20-25 दिन तक प्यासा रखा गया व उन्हें यातनाएं भी दी गई। आरोपियों ने उनके पासपोर्ट छीन लिए और उन्हें भगा दिया। उन्हें बेलारूस पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद तीनों को छुड़वाने के लिए परिवार वालों को 60 लाख की राशि भी खर्च करनी पड़ी। इसके बाद बड़ी मुश्किल से अपने देश भारत आए तथा आरोपियों से राशि वापस देने की मांग की। इस पर आरोपियों ने राशि देने से इंकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के जांच अधिकारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर में एक युवक से दंपती व उसके पुत्र ने नगर निगम चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर 28 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की। इस मामले में शहर थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर थाना में दी गई शिकायत में चंदाना गेट निवासी साहिल ने बताया कि वह कुलदीप ज्योतिषी को जानता था। कुलदीप ने उसे चंडीगढ़ के नगर निगम में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। तथा इसके लिए उससे अलग-अलग तारीखों में 28 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसमें उसका पुत्र देवेंद्र और उसकी पत्नी कौशल्या भी शामिल थी।
बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस देने की मांगे। इस पर आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।