{"_id":"6639649b03f78be61e0cccf4","slug":"fraud-increased-on-facebook-police-advised-to-be-cautious-kaithal-news-c-18-1-knl1004-384062-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फेसबुक पर ठगी बढ़ी, पुलिस ने दी सतर्कता बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फेसबुक पर ठगी बढ़ी, पुलिस ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
Tue, 07 May 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फेसबुक के माध्यम से ठगी की घटनाएं बढ़ गई हैं। बचने के लिए पुलिस ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
एसपी उपासना ने बताया कि प्राय: देखने में आ रहा है कि आजकल हैकर फेसबुक अकाउंट हैक करके परिचितों से पैसा मांग रहे हैं। इस प्रकार के अपराधी उन लोगों का फायदा जरूर उठाते हैं जिन लोगों ने आज तक अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड भी चेंज नहीं किया और अपना जो पासवर्ड रखा है या तो मोबाइल नंबर या तो अपना नाम या तो 12345 इत्यादि रखा है।
सबसे पहले सभी अपनी फेसबुक आईडी का पासवर्ड बदल लें व अपने अकाउंट का मजबूत पासवर्ड रखें। एसपी ने कहा कि अपने पासवर्ड के अंदर स्पेशल कैरेक्टर शब्दों का प्रयोग अवश्य करें। इस प्रकार के अपराधी आपकी फेसबुक आईडी को हैक कर लेते हैं और जो भी लोग आपकी फ्रेंड लिस्ट में होंगे उनको मैसेंजर पर चैट करेंगे। सभी को अलग-अलग से चैट करके उनको मैसेज करेंगे कि मेरा एक्सीडेंट हो चुका है या मेरे घर में कोई बीमार है या मैं अस्पताल में हूं और मुझे इमरजेंसी में कुछ पैसों की जरूरत है। सूचना जरूर जांच लें।
यदि आईडी हैक हो चुकी है तो सेटिंग में जाकर रिकवरी ईमेल और रिकवरी मोबाइल नंबर को बदल दें व अपना पासवर्ड बदल दें। साइबर अपराध से बचना है तो सतर्करता बरतनी होगी।