{"_id":"56ec50574f1c1b4c5f8b478e","slug":"fraud-employment-hindi-news-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : रोजगार दिलवाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : रोजगार दिलवाने के नाम पर ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार लोगों को रजिस्टर कार्यालय में रजिस्टर्ड करने के नाम पर 50-50 रुपये की पर्चियां काटने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने शक होने पर चार युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम को पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद चारों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। इससे पूर्व भी जिले में इस तरह की एक संस्था के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार दिलवाने व रोजगार नहीं दिलवा पाने पर उनका बेरोजगार भत्ता शुरू करवाने के सब्जबाग दिखाकर उनकी 50-50 रुपये की पर्ची काटी जा रही हैं। कुरुक्षेत्र की फर्म द्वारा पहले तो बेरोजगार युवकों को नौकरी दिए जाने का झूठा झांसा दिया जाता है और फिर इन्हीं युवकों को आगे गांव-गांव जाकर पढ़-लिखे बेरागजारों की पर्ची काटने के लिए भेजा जा रहा है। शुक्रवार को गांव क्योड़क व खनौदा में पर्ची काटने पहुंचे 4 युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को गांव में जाकर पर्ची काटे जाने की परमिशन दिए जाने की बात से इंकार किया है। जिला रोजगार कार्यालय में सहायक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय की तरफ से किसी को भी ऐसी कोई परमिशन नहीं दी गई है। उनके पास भी ऐसी कई बार शिकायतें आई हैं। जो भी गांव में बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाते हैं और पैसे एंठते हैं, उनकी सीधी शिकायत पुलिस को दें।
गांव क्योड़क के सरपंच बलकार आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 16 मार्च सांय को एक फोन आया था और उसने कहा कि 17 मार्च को सुबह रोजगार कार्यालय पंचकुला से आपके गांव में एक टीम आएगी। उन्होंने बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने के लिए सरकार से एजेंसी का ठेका लिया है। आपका गांव क्योड़क सीएम ने गोद लिया है। इसलिए यहां के युवकों को रोजगार देना उनकी प्राथमिकता है। सरपंच बलकार ने कहा कि जब उन्होंने उनसे सरकार की तरफ से कोई प्रमाण पत्र मांगा तो वे बोले की शुक्रवार को गांव में पहुंचकर ही लैटर भी दे देंगे। टीम के आने की सूचना देने के लिए उन्होंने गांव में मुनादी भी करवा दी। इसके बाद संदेह होने पर उसने ऐसी एजेंसी के बारे में जिला रोजगार कार्यालय में पूछताछ की, वहां से उन्हें पता चला है कि ऐसी कोई एजेंसी नहीं है। गांव पहुंचे 2 युवकों ने गांव के पंचायत घर में बैठकर करीब 100 बेरोजगार युवक व युवतियों की 50-50 रुपये की पर्ची काटी है, जिसके पैसे वापिस करवाए जाएं। दोनों युवकों व एजेंसी का फ्रॉड होने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसे ही गांव खनौदा में भी 2 युवकों ने करीब 50 बेरोजगार युवक-युवतियों की पर्ची काटी हैं। संदेह होने पर उन्हें पहले जिला रोजगार कार्यालय लेकर गए और बाद में फ्रॉड का पता चलने पर उन्हें पूंडरी पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कुरुक्षेत्र में संजीव कुमार इंटरप्राइजिज नामक एजेंसी के नाम पर गांव क्योड़क में पर्चियां काट रहे हैं। सरपंच की शिकायत पर पलविंद्र एवं कुलविंद्र सिंह नामक इन युवकों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि सरकार द्वारा युवकों के नाम रजिस्टर्ड करने का ठेका देने की बात कहकर पर्चियां काटी जा रही हैं। लेकिन इन पर्चियों पर हस्ताक्षर न होने के कारण लोगों को शक हुआ। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुनीष कुमार, एसएचओ सदर।
पूंडरी में भी दो के खिलाफ मामला दर्ज
एसएचओ पूंडरी महावीर सिंह ने बताया कि गांव खनौदा के भीम सिंह की शिकायत पर रामनिवास व जितेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पर धोखे से पर्चियां काटने का आरोप है।
पहले भी हो चुका है इस तरह की संस्था के खिलाफ मामला दर्ज
करनाल रोड पर मीडिया में नौकरी दिलवाने सहित पंचायत चुनाव में प्रचार का झांसा देने के नाम पर वसूली के आरोप में पहले भी एक संस्था के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। थाना सिविल लाइन में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।