फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four lane road up to Patiala raised hope

Kaithal News: पटियाला तक फोरलेन मार्ग की जगी उम्मीद

Sun, 13 Aug 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 13 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four lane road up to Patiala raised hope
कैथल। कैथल से पटियाला फोरलेन मार्ग का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 129 करोड़ रुपये बजट को स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने भी कार्य को जल्द शुरू करने के लिए बिजली, वन और अन्य विभागों से पत्राचार शुरू कर दिया है। करीब 65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेन होने से हरियाणा-पंजाब में आवाजाही करने वाले लोगों की राहें आसान होंगी।
विज्ञापन


अकेले कैथल जिले के 150 से अधिक गांव इस मार्ग पर आते हैं। सीवन क्षेत्र के 46 गांवों समेत गुहला-चीका के 100 के करीब गांवों के लोगों की रोजाना मार्ग पर आवाजाही रहती है। चीका से कैथल के लिए भी इसी मार्ग का प्रयोग सबसे अधिक होता है। मार्ग के फोरलेन होने का कार्य वन विभाग व बिजली निगम के कारण रुका हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने दोनों विभागों से पत्राचार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम को मार्ग के निर्माण के दौरान बीच में आने वाले खंभे हटाने के लिए कहा गया है और वन विभाग को पेड़ हटवाने के लिए बातचीत की है। फिलहाल न तो मार्ग से खंभे हटें हैं और न ही पेड़ों को हटाने का कार्य हुआ है।


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल का कहना है कि विभाग जल्द से जल्द मार्ग को फोरलेन करने प्रयास में है। वन विभाग और बिजली निगम की ओर से होने वाले कार्य नहीं किए गए हैं। उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की है। पेड़, खंभों हटने के साथ ही मार्ग को फोरलेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed