फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four lakh children will be given Albendazole tablets

Kaithal News: चार लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एलबेंडाजोल की गोली

Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four lakh children will be given Albendazole tablets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 26 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के चार लाख छह हजार 336 बच्चों और किशोरों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग समन्वय करते हुए सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाए। कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए।

एडीसी मंगलवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले के राजकीय एवं निजी स्कूलों में अध्ययनरत 2,13,218 बच्चों, आंगनबाड़ियों में आने वाले 89,606 बच्चों, 1,02,544 आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों और 19 से 24 वर्ष की 29,663 महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई बच्चा 26 अगस्त को किसी कारणवश दवा लेने से चूक जाता है, तो उसे 2 सितंबर को दवा अवश्य दी जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस अभियान को समयबद्ध रूप से संचालित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी शशिबाला, डॉ. विकास धवन, डॉ. संदीप जैर, डॉ. राजीव मित्तल आदि उपस्थित रहे।

सीएमओ ने बताई अहमियत

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रेनू चावला ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में बढ़ते कृमि संक्रमण को रोकना और दुष्प्रभावों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से खून की कमी, कुपोषण और मानसिक व शारीरिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एलबेंडाजोल की गोली इन संक्रमणों की रोकथाम में प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed