{"_id":"65fcb34b2b5ab166d80b3fd4","slug":"four-accused-arrested-in-three-wheeler-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352925-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: थ्री व्हीलर चोरी में चार आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: थ्री व्हीलर चोरी में चार आरोपी काबू
Fri, 22 Mar 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। थ्री व्हीलर चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। उधर, एक अन्य खेत से सामान चोरी करने के मामले में किशोर को दबोचा है।
थ्री व्हीलर चोरी के आरोपी शांति नगर कैथल निवासी नरेश कुमार व विकास उर्फ काशी, सीवन निवासी रवि और चूरासन पंजाब निवासी बलजीत उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खानपुर निवासी जरनैल कि शिकायत अनुसार उसके घर के सामने खडे उसके थ्री व्हीलर को अज्ञात व्यक्तियों ने 10 सितंबर की रात को चोरी कर लिया था। जांच के दौरान सामने आया कि उपरोक्त आरोपियों में नरेश, विकास व रवि वारदात को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से 2000 रुपये बरामद हुए हैं।
आरोपी बलजीत कबाड़ी का काम करता है, जो चोरी का सामान खरीदता था। उसका न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अन्य तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, खेत से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने सीवन निवासी 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाड़ला निवासी भानु सिंह की शिकायत अनुसार उसके खेत से सात मार्च की शाम को चोर फाले, हैरो व जंदरा चोरी करके ले गए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच के दौरान किशोर के कब्जे से 500 रुपये बरामद किए हैं। मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनमें दो आरोपी जसमेर व रामनिवास का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।