{"_id":"6112d6898ebc3e798c40f8df","slug":"found-a-corona-patient-kaithal-news-knl79575880","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का एक मरीज मिला
विज्ञापन
found a corona patient
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। अब जिले में कोरोना के 4 एक्टिव केस बचे हैं। जिले में 11 हजार 214 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 866 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 4 कोरोना के एक्टिव केस रह चुके हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले मेें अभी तक 3 लाख 92 हजार 878 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 3 लाख 18 हजार 841 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 74 हजार 37 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 9440 टीके उपलब्ध हैं, जिसमें से 4990 कोविशील्ड तथा 4450 कोवॉक्सीन है।
सीवन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसके साथ ही गांव पोलड़ में भी शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में सीवन व आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंच कर टीके लगवाए। सीवन में 120 और पोलड़ गांव में 80 लोगों को टीका लगाया गया। लोक सेवा मंच के प्रधान ओम प्रकाश मुटरेजा ने शिविर में वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मुटरेजा कहा कि कोरोना महामारी का अंत अभी नहीं हुआ है। इससे बचाव के लिए एकमात्र उपाय वैक्सीन ही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने जो हिदायतें दी हैं उनका पालन करें। संवाद
विज्ञापन
प्रथम पंक्ति एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक डीसी प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डीसी ने कहा कि कोई भी प्रथम पंक्ति व स्वास्थ्य कर्मचारियों में से कोई भी कोरोना के टीके से वंचित न रहे। सभी कर्मचारी कोरोना रोधी दोनों टीके लगवाएं और अपना टीकाकरण का प्रमाण पत्र जमा करवाएं। अगर किसी विभाग को कहीं पर भी शिविर लगवाने की जरूरत है तो स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर शिविर लगवाएं। टीकाकरण की स्थिति को मॉनिटर करने के लिए एडीसी सतबीर कुंडू को नोडल अधिकारी लगाया गया है। डीसी ने कहा कि अगले हफ्ते स्थिति को लेकर फिर से बैठक की जाएगी। सिविल सर्जन सुनिश्चित करें जहां भी शिविर की मांग हो लगाएं जाए और कोई भी प्रथम लाइन का वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारी छूटना नहीं चाहिए। डीसी ने पुलिस विभाग व अन्य विभागों को भी निर्देश दिए कि सभी विभागध्यक्ष अपने कर्मचारियों को टीका लगवाना सुनिश्चित करेंगे। टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप नागर ने बताया कि जिले में बुधवार को रोडवेज डिपो व जिला में नगर पालिका व जिला परिषद में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।