फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former soldier Subedar Mansa Ram immersed in Panchtatva

Kaithal News: पूर्व सैनिक सूबेदार मनसा राम को नम आंखों से दी विदाई

Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Former soldier Subedar Mansa Ram immersed in Panchtatva
09 कैथल। परिजन को तिरंगा भेंट करते पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। संगठन
कैथल। लभारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवा देने वाले पूर्व सैनिक सूबेदार मनसा राम का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सेना के आरवीसी कोर में सेवाएं दीं, और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर जैसे कठिन क्षेत्रों में 30 डिग्री तापमान में भी मातृभूमि की सेवा की। वर्ष 1985 में सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।
विज्ञापन


उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम उनके पैतृक गांव कौल पहुंची। एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी सीपीओ राजबीर भाना, रिसालदार कर्मवीर भाल, सूबेदार रवि दत्त शर्मा चंदलाना सूबेदार उदयभान शर्मा, सूबेदार बलबीर सिंह माजरा, और दफेदार बलदेव सिंह ने सैन्य सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाया और अंतिम यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन


श्मशान घाट पर पुष्कर चक्र चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। कैप्टन चमेल सिंह हवलदार बलदेव सूबेदार कर्म सिंह सूबेदार श्री चंद, हवलदार सेवा सिंह हवलदार रविदत्त, और नायक नशीब सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed