फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   First devi lal godfather and now gautam

ओपी चौटाला का बड़ा बयान, बोले- जो देवी लाल को मानते थे दादा, वे अब गौतम को 'दादा' मानते हैं

Sat, 10 Oct 2020 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, कैथल
अमर उजाला, कैथल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
First devi lal godfather and now gautam
पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने उपमुख्यमंत्री एवं अपने पोते पर दुष्यंत चौटाला तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चौधरी देवीलाल को दादा मानते थे, वे अब गौतम को दादा मानते हैं और यह गौतम भी अब उनसे भाग गया है। वे यहां अशोक जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि मंडियों में किसान कह रहा है कि दुष्यंत चौटाला में देवीलाल की जो तस्वीर नजर आती थी, अब वह नजर नहीं आ रही है। इस पर ओमप्रकाश चौटाला ने उपरोक्त चुटकी ली। चौटाला ने कहा कि पूरा देश तीन कानूनों से बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


इस राज में केवल किसान ही नहीं, कमेरा वर्ग, व्यापारी, कर्मचारी, कारखानेदार, मजदूर के साथ बुरा हाल है। ये तो चोरों का एक गिरोह है। जो लोगों को लूट कर खा रहा है। इन्हें लोगों से कोई प्यार नहीं है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी हुई है। किसान खुशहाल है तो देश मालामाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान बदहाल है तो देश का बुरा हाल है। बरोदा उपचुनाव पर भाजपा के जीत के दावे पर चौटाला ने कहा कि ये तो 75 पार का दावा करते थे। यह तो ठीक रहा कि इनकी सूत बैठ गई। मंडियों में भाजपा के साथ-साथ जजपा के विरोध के सवाल पर चौटाला ने कहा कि यह सवाल जजपा वालों से पूछो।


जिन्होंने कहा था कि वे किसानों की सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोग अब सभी पार्टियों के राज की तुलना कर चुके हैं और इनेलो की नीतियों को याद कर रहे हैं। जिस कारण इनेलो मजबूत हो रही है। मौके पर अशोक जैन, शशि वालिया, राजा राम माजरा, राम मेहर खुराना सहित अनेकों इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed