फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fifty nine five polling booths will be posted on the official

उनसठ बूथों पर तैनात होंगे पांच मतदान अधिकारी

Sat, 05 Apr 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला कैथ्ाल
अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 05 Apr 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fifty nine five polling booths will be posted on the official
कैथल। लोकसभा चुनाव के लिए दस अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए जिले की चारों विधानसभाओं के 167 मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारी के अलावा चार की बजाया पांच मतदान अधिकारियों को ड्यूटी के लिए लगाया जाएगा। एक अतिरिक्त मतदान अधिकारी उन मतदान केंद्रों पर लगाया जाएगा जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी। ऐसा मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को मतदान का समय प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, लेकिन मॉकपोल की प्रक्रिया उस दिन प्रात: 6 बजे शुरू हो जाएगी। जिले के सभी 676 मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों के साथ-साथ 3 मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, उन केंद्रों पर एक मतदान अधिकारी अतिरिक्त लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 59 बूथ हैं, जिन पर पांच मतदान अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसी प्रकार कलायत विधानसभा क्षेत्र में 37, गुहला विधानसभा क्षेत्र में 35, पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 36 बूथों पर 5 अधिकारियों की टीम मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करवाने के लिए लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी इस मतदान टीम के ऑवर ऑल इंचार्ज होंगे।
विज्ञापन

प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करेगा तथा उसका मतदाता फोटो पहचान पत्र या अन्य दस्तावेजों की चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पड़ताल करेगा। मतदाता को दी गई फोटो मतदाता स्लिप के आधार पर भी पड़ताल की जाएगी, जो उसे मतदान केंद्र के बाहर बूथ लेवल अधिकारी द्वारा दी गई थी। इसके पश्चात मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आवश्यक विवरण दर्ज करेगा। उसके पश्चात मतदाता दूसरे मतदान अधिकारी के पास जाएगा जो उसकी बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर स्याही लगाएगा तथा मतदाता रजिस्टर में मतदाता के हस्ताक्षर या अंगूठा लगवाएगा। तीसरा मतदान अधिकारी दूसरे मतदान अधिकारी के साथ कार्य में सहयोग करेगा तथा मतदाता के हाथ की अंगुली पर लगी स्याही को चैक करेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि स्याही मतदाता द्वारा मिटाई तो नहीं गई है। चौथा मतदान अधिकारी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का इंचार्ज होगा। इस मतदान अधिकारी के पास इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का कंट्रोल यूनिट रहेगा। यह अधिकारी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के कंट्रोल यूनिट पर बेलेट बटन को दबाने के बाद मतदाता को मतदान के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट में भेजेगा। मतदाता वोटिंग कंपार्टमेंट में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर सभी उम्मीदवारों के चुनाव निशान में से अपनी पसंद के उम्मीदवार के चुनाव निशान के सामने लगे नीले बटन को दबाकर अपना मतदान करेगा। इस प्रकार चुनाव मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed