{"_id":"62717f3cb9cf770d4c36ac39","slug":"fearless-criminals-security-questions-kaithal-news-knl106984482","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ अपराधी, सुरक्षा पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ अपराधी, सुरक्षा पर सवाल
विज्ञापन
25-कलायत। घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। जिस तरह से कलायत में बेखौफ अपराधी लगातार वारदात कर रहे हैं, इससे पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। करीब महीने भर पहले मनोज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या हुई। चोरियों की भी वारदातें लगातार हो रही हैं। अब मंगलवार को शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग जैसी वारदात व्यापारियों के साथ आम लोगों को चिंता में डाल रही है।
रेडिमेड कपड़ों के शोरूम संचालक शेखर शर्मा पर इससे पहले भी इसी प्रकार का जानलेवा हमला हो चुका है। तब 16 फरवरी 2021 को महिंद्रा गाड़ी पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग की थी। वारदात का समय सुबह करीब 10 बजे ही था। इस हमले में भी वह बाल-बाल बच गए थे। दरअसल, घटना के समय वह शोरूम के बाहर खड़े थे। उन्होेंने 15 लाख रुपये रंगदारी न देने पर हमले का आरोप लगाया था। इस मामले में जेल में बंद बिन्नी, सोनू भिवानी, राजू बात्ता व अन्य के खिलाफ भादसा की 307, 387, 120 बी व आर्म्स एक्ट 25/54/59 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को फिर से इसी प्रकार उन पर हमला हुआ। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
मौके पर धरे जा सकते थे हमलावर
शोरूम पर हुई वारदात पर सबसे बड़ा सवालिया निशान पुलिस प्रशासन के व्यापारी को मुहैया करवाई गई सुरक्षा पर खड़ा होता है। यहां तैनात कर्मचारी न तो खाकी वर्दी में था और न ही इस सारे अंतराल में वह अपने हथियार का उपयोग कर पाया। इस तरह एक बड़ी चूक सुरक्षा मामले में सामने आई। यदि पुलिस सुरक्षा कर्मी भी व्यापारी शेखर की तरह फ्रंट पर मोर्चा संभाल लेता तो हमलावर मौके पर ही धरे जा सकते थे। इससे पुलिस को हमले के पीछे की सारी साजिश का पता चल सकता था। शेखर शर्मा का कहना है कि उन्होंने 112 नंबर पर भी कई बार फोन किए लेकिन मुद्दे की बात को हाशिये पर रखकर बाइक के रंग व नंबर बताने जैसी बातों में ही कॉलर उलझा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस तत्काल अलर्ट मोड़ पर आ जाती तो हमलावरों को सड़क पर ही घेरा जा सकता था।
विज्ञापन
खुद ही हमलावरों पर भारी पड़ा दुकानदार
जिस समय दुकानदार पर हमलावरों ने दुकान में घुस कर गोली चलाई उस समय अनेक कर्मियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर लेट गए लेकिन दुकानदार शेखर शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर हमलावरों पर जवाबी फायर झोंक दिया। फिर दुकान से बाहर निकल कर उनके पीछे भी भागा। इससे भयभीत होकर हमलावर पहले से स्टार्ट बाइक पर निकल भागे। कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव सिंह ने शोरूम की घटना में व्यापारी शेखर शर्मा की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 120 बी और आईपीसी 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से कार्रवाई में जुटी है। हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।
15 लाख का सामान हुआ पार
कलायत मेन बाजार के बाला पट्टी में स्थित श्री हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर एक मकान में चोर करीब 15 लाख रुपये का माल समेट ले गए। मकान मालिक जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित 29 अप्रैल सायं चार बजे धार्मिक भ्रमण के लिए घर से निकले थे। वह दो मई को सुबह करीब साढ़े चार बजे घर लौटे तो चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि छत से दरवाजे तोड़कर घर में घुसे चोर 15 तोले सोना व 15 किलो चांदी के आभूषण के साथ एक लाख रुपये चुरा ले गए। पीड़ित परिवार मथुरा, वृंदावन और दूसरे स्थानों पर धार्मिक भ्रमण पर गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।