फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fealt difference between police and fake police

असली पुलिस व नकली पुलिस की जिम्मेवारी का अनुभव हुआ : कीकू

Thu, 14 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Thu, 14 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fealt difference between police and fake police
 
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस की क्लीनचिट से जेल से रिहा होने के बाद कीकू को रात्रि करीब नौ बजे तक सिविल लाइन पुलिस थाने में रखा गया। जहां से उन्हें लेकर पुलिस फतेहाबाद के लिए रवाना हो गई। फतेहाबाद रवाना होने से पूर्व बातचीत में कीकू ने कहा कि आज के घटनाक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है।

वे इस मामले में मिली सीख को अपने काम में जरुर प्रयोग करेंगे। उनका काम हंसाना है। वे हंसाते रहेंगे। लेकिन एफआईआर जैसे कार्यक्रमों में नकली पुलिस के किरदार एवं असली पुलिस कार्रवाई में शामिल होने के अनुभव को वे अपने काम में काम में जरूर शामिल करेंगे। कीकू ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। वे एक बार फिर कहते हैं कि उन्हें खुद पता नहीं था कि उन्होंने किस की पोशाक पहनी है। उन्हें जो प्रोड्यूसर ने पहनने को दिया, वह पहन कर अभिनय कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट से निकलते समय लगा था डर
न्यायिक परिसर में कोर्ट के आदेश पर जेल ले जाते समय उमड़ी भीड़ के बीच से निकलते समय के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि एक बार तो डर लगता ही है। लेेकिन कैथल पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा दी। यहां कॉमेडी कार्यक्रम की तरह से ही पूरा हास्य का वातावरण मिला। वे दिन भर पुलिस कर्मियों के साथ हंसी मजाक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी प्रसिद्धि नहीं चाहिए
इसी बीच किसी ने कहा कि आज के सबसे हॉट ट्विट आपका ही है। इस पर पलक ने कहा कि नहीं भाई मुझे ऐसी प्रसिद्धि नहीं चाहिए। मुझे तो अपने काम के बल पर पहचान मिले, इतना बहुत है।

दिन भर चला सेल्फी का दौर
भले ही जेल जाने एवं जेल से रिहा होने की पूरी कार्रवाई में कीकू की जान पर बन आई हो। लेकिन उन्होंने अपने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। उन्होंने सुबह पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों के कहने पर खूब सेल्फी ली। इसके बाद शाम के समय भी सेल्फियों का दौर चला। चेहरे पर मुस्कराहट के साथ सेल्फी खिंचवाई तथा प्रेम के लिए लोगों का आभार जताया।


डेरा मुखी द्वारा माफी की सूचना पर जताया आभार
इसी बीच डेरा मुखी द्वारा ट्विट पर माफी की सूचना पर गुत्थी ने कहा कि इसके लिए भी वे आभारी हैं। लेकिन फिर भी यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो फिर से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed