फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Farmers announced to halt at SDM office on 6th November

किसानों ने किया 6 नवंबर को एसडीएम कार्यालय में पड़ाव डालने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers announced to halt at SDM office on 6th November
कलायत में 24 वर्ष पूर्व किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले गोपी राम सहारण की पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव कौलेखां में बुधवार को मनाई गई। किसान संगठनों ने गोपी के संघर्ष को लेकर व्यापक चर्चा की। किसान यूनियन युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद, जिला अध्यक्ष गुरनाम सहारण, सतपाल सिंह दिल्लोंवाली, महेंद्र सिंह रामगढ़, जोगेंद्र नैन, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सहारण, साधु राम कौलेखां व भरत सिंह की अगुवाई में गोपी राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए किसानों के संघर्ष को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। किसान नेताओं ने कहा कि 6 नवंबर को कलायत एसडीएम कार्यालय परिसर में खाद की किल्लत को लेकर पड़ाव डाला जाएगा। यदि समय रहते प्रशासन ने खाद की समस्या का हल नहीं किया तो प्रदेश भर में आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed