फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Extended the date of application for admission under 134-A

134-ए के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Extended the date of application for admission under 134-A
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 134-ए की प्रवेश प्रक्रिया को देख रहे लिपिक सलीम ने बताया कि नियम के तहत विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 29 अक्तूबर को शुरू हुई थी। आवेदन जमा करवाने का समय 14 नवंबर तक था। इस समय अवधि के दौरान सीटों की अपेक्षा व पूर्व के वर्ष की अपेक्षा काफी कम आवेदन फार्म जमा हुए हैं। विभाग ने आवेदन स्वीकार करने का समय बढ़ाकर 24 नवंबर तक कर दिया है।
विज्ञापन

अब कोई भी पात्र विद्यार्थी जो 134ए के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूल में प्रवेश लेना चाहता है, वह 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 5 दिसंबर का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के पश्चात 10 दिसंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की परीक्षा नहीं ली जाएगी। निजी स्कूलों के परीक्षाथयों की जो मेरिट सूची जारी होगी उसके अनुसार ही राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को ध्यान में रखते 13 दिसंबर को प्रथम ड्रा ऑफ लॉट्स घोषित किया जाएगा। इस सूची में शामिल विद्यार्थी 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक उन स्कूलों में प्रवेश ले सकते हैं जिसमें उसका नाम आया है। निर्धारित समय अवधि के पश्चात प्रवेश नहीं होगा बल्कि सीट रिक्त मानी जाएगी। जानकारी के अनुसार कलायत खंड में जहां 30 से अधिक निजी स्कूल चल रहे है वहीं इन स्कूलों में 134ए के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए लगभग 1050 सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed