{"_id":"689a4cbee716a6d6bd056507","slug":"expressed-happiness-over-the-release-of-service-rules-kaithal-news-c-18-1-knl1004-713395-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सर्विस रूल जारी होने की जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सर्विस रूल जारी होने की जताई खुशी
Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीवन। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, संबंधित भारतीय मजदूर संघ, जिला कैथल की सब- डिवीजन सीवन में बैठक की। इस मौके पर सभी ने एक्ट लागू होने और सर्विस रूल जारी होने की खुशी सांझा की और एकजुटता के प्रतीक स्वरूप मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश से विशेष सदस्य सुनील राणा, प्रदेश सलाहकार बेअंत सिंह मोर, जिला सचिव पंकज धीमान, जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामपाल शर्मा और सब डिवीजन के सभी अनुबंधित साथी उपस्थित रहे। प्रदेश सलाहकार बेअंत सिंह मोर ने सर्विस रूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी, वहीं विशेष सदस्य सुनील राणा ने अपने विचार रखे। जिला सचिव पंकज धीमान ने संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता प्रवीन ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व सचिव जरनैल ने निभाया। संवाद