फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Examination of disabled school children of Rajound and Pundri

Kaithal News: राजौंद और पूंडरी के दिव्यांग स्कूली बच्चों की हुई जांच

Wed, 28 Aug 2024 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 28 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Examination of disabled school children of Rajound and Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय ने दिव्यांग स्कूली विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत की। शिविर के पहले दिन चिकित्सकों के बोर्ड ने खंड राजौंद व पूंडरी के विद्यार्थियों की जांच की।

पहले दिन इन दोनों खंड में 127 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाणपत्र बनाए। शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर इस शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सहायक परियोजना संयोजक बलजीत सिंह ने बताया कि शिविर में चिकित्सकों के बोर्ड ने मानसिक रोगी के 76, बोलने के 19, आंखों के 13, हड्डी रोग के 17 बच्चों की जांच की गई। एलिम्को से विद्यार्थियों के उपकरण संबंधित नाप-तौल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण विभाग ने विद्यार्थियों के बस पास व रेलवे पास के लिए आवेदन भी लिए। बलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को सीवन व गुहला और वीरवार को कैथल व कलायत खंड का स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में अलग-अलग चिकित्सकों की टीम बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करती है।

सहायक परियोजना संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय प्रतिवर्ष दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के शिविर लगाता है। इसमें सभी चिकित्सक व अन्य विभाग उपस्थित होते हैं। इसमें बच्चों के परिजनों को सभी सुविधा मिलती है।

अध्यापक मनजोत कौर ने बताया सबसे पहले खंड में दिव्यांग बच्चों की जानकारी ली जाती है। इसके बाद उन बच्चों को चिकित्सकों की टीम से उनके स्वास्थ्य की जांच करती है। जांच के बाद बच्चों को उसी प्रकार की शिक्षा दी जाती है।

शिविर में राजौंद से शिविर में अपने तीन दिव्यांग पोते पोती को लेकर पहुंची दादी ओमी देवी जांच के बाद बच्चों को खाना खिलाती हुए दिखीं। ये तीनों बच्चे छह, आठ व 10 वर्ष के हैं जो अपने हाथ से खाना नहीं खा सकते थे। उन्हें देखकर लोगों के मुंह से निकला कि एक ही घर में तीनों छोटे बच्चे दिव्यांग हैं। घर वालों को बहुत दिक्कत होती होगी।


इस मौके पर राजौंद खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह एपीसी, श्याम लाल नोडल दिव्यांग, अनिता, नितू, इन्द्रजीत, सतपाल, मनजोत, ईश्वर कर्मवीर, आशुतोष, नरेंद्र व भूपेंद्र सिंह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed