{"_id":"68166e692e61d307a507d3ed","slug":"examination-center-four-candidates-1634-kaithal-news-c-18-1-knl1004-638259-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: परीक्षा केंद्र चार, परीक्षार्थी 1634","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: परीक्षा केंद्र चार, परीक्षार्थी 1634
Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में रविवार को को होने वाली नीट-यूजी 2025 परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से से धारा 163 लागू की गई है, जिसके तहत यदि कोई शरारती तत्व परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित की गई 500 मीटर की दूरी में पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत जिले भर के कोचिंग सेंटर भी बंद रहेंगे।
एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश करते समय बारीकी से चेक करने उपरांत ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाए।
परीक्षा केंद्र में किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन या अनावश्यक वस्तु नहीं होना चाहिए। यदि परीक्षा के दौरान किसी पर्यवेक्षक के पास मोबाइल फोन मिलता है तो ड्यूटी पर तैनात अधीक्षक व ऑब्जर्वर स्वयं जिम्मेवार होंगे।
विज्ञापन
इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिलेभर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस परीक्षा में परीक्षा केंद्रों में 1634 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
छतों पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की छतों के ऊपर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी, ताकि दूर तक दिखाई दे सके। परीक्षा समाप्ति तक कोई भी पुलिस कर्मचारी-अधिकारी अपने ड्यूटी स्थान को नहीं छोड़ेंगे, यदि कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट जैसी गोपनीय परीक्षा सामग्री को कड़ी सुरक्षा के तहत केंद्रों तक पहुंचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। एसपी ने बताया कि शहर में स्थित कोचिंग संस्थानों व डिजिटल प्लेटफॉर्म की गहनता से निगरानी की जाएगी ताकि परीक्षा से पहले किसी भी संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाकर उसे नाकाम किया जा सके।
परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी कपूर सिंह ने बताया कि जिले में एनईईटी की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन के निकट, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, नवोदय विद्यालय तितरम व डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज कैथल शामिल हैं। चारों परीक्षा केंद्रों में 1634 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए एनटीए सहित डीसी के मार्गदर्शन में नकल सहित सुरक्षित परीक्षा करवाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों का आह्वान किया कि वे एनटीए के निर्देशानुसार परीक्षा में शामिल होकर शांतिपूर्वक परीक्षा दें।
सुरक्षा के लिहाज से सभी डीएसपी की लगाई ड्यूटियां
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी डीएसपी की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसमें डीएसपी गुरविंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से 50 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध किया है।
इन चीजों को परीक्षा केंद्रों के अंदर ले जाने पर पाबंदी
n
परीक्षा केंद्र में कोई भी स्टेशनरी जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, लेखनी, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रिक पेन या स्कैनर।
n
कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर व हेल्थ बैंड।
n
पर्स, धूप का चश्मा, बेला, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, टोपी व स्कार्फ।
n
कोई भी गहने जैसे अंगूठी, कड़ा, कान के बूंदे, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला व वस्त्र सज्जा पुष्प।
n
कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम व पानी की बोतल।