फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   every body is ready to doing yaoga, kaithal

तैयारी पूरी, आज कैथलवासी रमेंगे योग में

Tue, 21 Jun 2016 12:28 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Tue, 21 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
every body is ready to doing yaoga, kaithal
जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैथल जिला प्रशासन ने 21 जून को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में सुबह 6 बजे हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे तथा यह कार्यक्रम साढ़े 7 बजे संपन्न होगी।
विज्ञापन


डीसी रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम को 12 सेक्टरों में बांटा गया है। एक व दो सेक्टर में स्कूलों की छात्राएं, सेक्टर 3 में महिला खिलाड़ी, 4, 5 सेक्टर में स्कूली छात्र, सेक्टर 6 में पुरुष खिलाड़ी, सेक्टर 7 में अधिकारी, मीडियाकर्मी तथा अतिविशिष्ट लोगों के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। सेक्टर 8 में पतंजलि योग समिति तथा भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी व साधक भाग लेंगे। सेक्टर 9 में आयुष विभाग तथा पीटीआई, सेक्टर 10 में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पतंजलि योग पीठ की महिला योग साधक, सेक्टर 11 में पतंजलि योग पीठ की महिला पदाधिकारी तथा सेक्टर 12 में पुलिस विभाग के कर्मचारी भाग लेेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पीएम के कार्यक्रम में ये बच्चे होंगे शामिल
वहीं चंडीगढ़ में होने वाले पीएम के कार्यक्रम में जिले से रूमा, सरिता, सिमरण, गरिमा, पारूल, साक्षी, शिवम राज, दवनदीप कौर, सिमरण चौधरी, नेहा देवी, हरि, कुलदीप, तेजबीर, रजत, विक्रम, वंसित, चिरंजीव, हरिश शर्मा, सतीश कुमार, अमित कुमार, अभिषेक, सुधीर, दिनेश, अंकुश, विजय कुमार, अंकुर कौशिक, अमित के अतिरिक्त कर्मचारी दिलबाग सिंह, प्रिंस, कोमल, निर्मल सिंह, दिलबाग सिंह, संदीप, चरण सिंह, दलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, विजय, पवन, विजेंद्र, अजेंद्र, राधेश्याम, नरेश, शमशेर, गुलशन शर्मा, राजेंद्र सिंह, सतपाल, संदीप, हरमेंद्र, अनिल, राजकुमार, भाग लेंगे। खेल विभाग से मोहित शर्मा, अंकुर सैनी, हितेंद्र, तुषार, हिमांशु, विनय, सुमित, गौरव गर्ग, वैभव, हर्ष, गर्वित, प्रवीण, राकेश, अजय सिंह, परमजीत सिंह, राहुल, नवीन, सुखविंद्र, प्रवीण ढांडा, मंदीप, सुरेश कुमार, नीतिश, अजय, साहिल, नवदीप, नसीब सिंह, राजेश कुमार, सुभम, सुमित, बलजीत, रविंद्र, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, सूरज, प्रवीण, सुमित, सचिन, पारस मोर, सुधांशु, जयदीप, अभिषेक, अमित साहरण, विजय मैहला, गुरमित, साहिल मलिक, राहुल, हुडा के कर्मचारी  विकास, राजबीर सिंह, पीटीआई दीपक कुमार, कोमल, रितू, निधि के अतिरिक्त सोनिया रानी, रीमान, पूजा, रितू रानी, प्रिति, सोनिया, पिंकी, कविता गर्ग, सरिता, मंजू शर्मा, मोनिया रानी, रीना रानी, पूजा सिंगला, पूजा, निधि, रेखा, रीचा, कोमल, शीतल, परमजीत, नेहा मलिक, नेहा को मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा धर्मशाला में भी होगा योग
पूंडरी। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव फरल की विश्वकर्मा धर्मशाला में योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। योग प्रशिक्षक सतीश राणा व सह-शिक्षक सुरेश चौहान ने बताया कि 21 जून को सुबह 5 से 7 बजे तक मनाए जाने वाले इस योग दिवस में जिला पार्षद राजेश राणा, गांव के सरपंच अमरेंद्र सिंह, गांव के सभी पंच तथा गांववासी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed