{"_id":"614f70c88ebc3e0a0c3badf6","slug":"establishment-of-play-school-stadium-and-adarsh-library-in-village-bhagal-kaithal-news-knl84424641","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भागल में होगी प्ले स्कूल, स्टेडियम और आदर्श लाइब्रेरी की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भागल में होगी प्ले स्कूल, स्टेडियम और आदर्श लाइब्रेरी की स्थापना
Establishment of play school, stadium and Adarsh library in village Bhagal
- फोटो : Kaithal
Link Copied
विधायक ईश्वर सिंह ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र का बड़ा गांव भागल शहर की तर्ज पर विकसित होगा तथा गांव सीवरेज व्यवस्था से जुड़ेगा। उन्होंने बताया कि भागल गांव की आबादी दस हजार से अधिक है। यहां के निवासी सजग व जागरूक हैं।
विज्ञापन
गांव भागल में विकास कार्य प्रगति पर हैं। इस गांव की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए उन्होंने गांव में पीने के पानी की व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था के लिए महाग्राम योजना के तहत सरकार से मांग की थी। विभागीय स्तर पर प्रक्रिया में है। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। जिसके तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। जल्द ही इस योजना का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूरे गांव मे पूर्ण सीवरेज व्यवस्था के साथ जहां-जहां पीने के पानी के ट्यूबवेल और पाइप लाइन लगाए जाने की आवश्यकता होगी, वह सभी मूलभूत विकास कार्य गांव में करवाए जाएंगे। इससे गांव की व्यवस्था कई गुना बेहतर हो जाएगी। शहर की तर्ज पर यहां सीवरेज डाला जाएगा। गांव भागल के विकास के दृष्टिगत आदर्श आंगनबाड़ी, प्ले स्कूल, स्टेडियम व आदर्श लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।