{"_id":"6a2d9d0811cc0e9d6e0d5c4c","slug":"enthusiasm-for-iti-admissions-rises-applications-near-the-1600-mark-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150828-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए बढ़ा उत्साह, 1600 के करीब पहुंचे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए बढ़ा उत्साह, 1600 के करीब पहुंचे आवेदन
विज्ञापन
आईटीआई कैथल की फोटो। संवाद
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में इस बार दाखिले के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब 900 सीटों के मुकाबले अब तक 1600 के करीब आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन संख्या सीटों से काफी अधिक होने के कारण कई प्रमुख ट्रेडों में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है। अभी दो दिन आवेदन करने के शेष बचे हैं। वहीं अंतिम दिनों में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ पोर्टल पर दबाव भी बढ़ गया है। पोर्टल धीमी गति से चला रहा है।
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड बना पहली पसंद
इस बार भी इलेक्ट्रिशियन ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में सबसे अधिक रुचि दिखाई जा रही है। इसके अलावा फीटर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, प्लंबर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक और सोलर पावर टेक्नीशियन जैसे ट्रेडों के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन किए जा रहे हैं।
सहायता केंद्र पर मिल रही नि:शुल्क सुविधा
दाखिला प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राजकीय आईटीआई कैथल में सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यहां 10 कंप्यूटर लगाए गए हैं और 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को आवेदन भरने, दस्तावेज अपलोड करने और अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
आवश्यक दस्तावेज
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, बैंक खाते का विवरण, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और नवीनतम रंगीन फोटो की आवश्यकता होगी।
जिला नोडल अधिकारी व राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संस्थान में सहायता केंद्र संचालित किया जा रहा है। किसी भी विद्यार्थी को आवेदन में दिक्कत होने पर वह संस्थान में पहुंचकर नि:शुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है।